3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबॉर्डर खुल जाए तो सारे हिंदू चले जाएंगे भारत... सीएए हुआ लागू...

बॉर्डर खुल जाए तो सारे हिंदू चले जाएंगे भारत… सीएए हुआ लागू तो पाकिस्तानी हुए खुश, बोले- मोदी हैं रियल लीडर

Published on

इस्लामाबाद

भारत की मोदी सरकार ने नागरिकता संसोधन अधिनियम (CAA) को लागू कर दिया है। इस कानून को लागू होने के बाद 2014 के पहले से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आकर भारत में रह रहे गैर मुस्लिमों को नागरिकता मिल सकेगी। मोदी सरकार के इस फैसले की भारत में रह रहे पाकिस्तानी शरणार्थी तो तारीफ कर ही रहे हैं, पाकिस्तान में रहने वाले भी इसे बहुत अच्छा बता रहे हैं। पाकिस्तान के एक चर्चित यूट्यूबर सोहेब चौधरी ने भारत में सीएए लागू होने को लेकर अपने मुल्क में लोगों से बात की, जिसमें हैरान करने वाली प्रतिक्रिया सामने आई है।

मोदी को बताया रियल लीडर
सोहेब चौधरी से बात करते हुए एक पाकिस्तानी युवा ने कहा कि हम पाकिस्तान के लोग मुस्लिम ब्रदरहुड की बात करते हैं लेकिन हमारा ब्रदरहुड झूठ है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में 40 साल से अफगानिस्तान से आए शरणार्थी रह रहे हैं, लेकिन आज तक हमने उन्हें नागरिकता नहीं दी है। उल्टा उन्हें निकालने की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, भारत अपने हिंदू भाइयों को जो दूसरे देशों में मुश्किल झेल रहे हैं, उन्हें अपने देश की नागरिकता ऑफर कर रहा है। भारत ऐसा सिर्फ 10 साल की अवधि पूरा करने पर भी दे रहा है। यही नहीं, भारत ने इसमें सिर्फ हिंदुओं को ही नहीं, सिखों को भी शामिल किया है। उन्होंने आगे कहा, उन्होंने कहा कि मोदी रियल लीडर हैं। वो जानते हैं कि ये लोग नागरिक बनकर देश की तरक्की में योगदान करेंगे।

‘बॉर्डर खुल जाए तो सारे हिंदू पहुंच जाएंगे भारत’
भारत के सीएए कानून की आलोचना करने वालों को करारा जवाब देते हुए पाकिस्तानी युवक ने कहा कि जरा ये लोग बताएं कि आखिर क्या वजह है कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू भारत जा रहे हैं? हमें इस बात का जवाब देना चाहिए कि आखिर पिछले 40 सालों में कितने नए मंदिर बने हैं। पाकिस्तान में जो हिंदू रह रहे हैं, उनकी मूलभूत जरूरतों का ख्याल क्यों नहीं रखा जा रहा है? पाकिस्तानी युवक ने तो यहां तक कहा कि आज हालत ये है कि अगर बॉर्डर खोल दिए जाएं तो पाकिस्तान में रह रहे सारे हिंदू भारत के लिए निकल जाएंगे। वहीं, उल्टे भारत के बाकी हिस्सों को छोड़िए, कश्मीर से भी पाकिस्तान आने वाले मुसलमान नहीं मिलेंगे।

भारत में लागू हुआ CAA तो पाकिस्तान मनाने लगा जश्न
पाकिस्तानी युवक ने कहा कि पाकिस्तान के ताल्लुकात अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ जरा भी ठीक नहीं है। आप ईरान को देख लीजिए, अफगानिस्तान को देख लीजिए, किसी के साथ पाकिस्तान के संबंध अच्छे नहीं हैं। वहीं, भारत को देखिए, ईरान के साथ उसके संबध इतने अच्छे हैं कि वो चाबहार का रणनीतिक महत्व वाला पोर्ट बना रहा है। बांग्लादेश के साथ भारत के संबंध पूरी दुनिया देख रही है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार भी पाकिस्तान से नहीं, लेकिन भारत के साथ संबंध अच्छे करने में लगी हुई है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...