18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलरणजी चैंपियन बनते ही मुंबई पर 'लक्ष्मी' मेहरबान, अचानक 'दोगुनी' हुई प्राइज...

रणजी चैंपियन बनते ही मुंबई पर ‘लक्ष्मी’ मेहरबान, अचानक ‘दोगुनी’ हुई प्राइज मनी

Published on

मुंबई

रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्रॉफी जीतने के बाद अब मुंबई की टीम पर पैसों की बरसात हो रही है। बीसीसीआई की प्राइज मनी के अलावा अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने भी अपनी टीम को ईनाम देने की घोषणा की है। विदर्भ को फाइनल में 169 रन से हराने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पांच करोड़ की प्राइज मनी का चेक कलेक्ट किया तो उसके बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने भी पूरी टीम को पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा कर डाली।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के सचिव अजिंक्य नाइक ने बयान जारी कर कहा, ‘एमसीए अध्यक्ष अमोल काले और एपेक्स काउंसिल ने तय किया है कि चैंपियन टीम की प्राइज मनी दोगुनी कर दी जाए। एमसीए मुंबई रणजी टीम को अपनी ओर से अतिरिक्त पांच करोड़ रुपये देगा। मुंबई क्रिकेट के लिए यह साल शानदार रहा। टीम ने सात टाइटल जीते। बीसीसीआई टूर्नामेंट के हर आयु वर्ग में मुंबई ने जोरदार खेल दिखाया।

टूर्नामेंट के इतिहास में 90 में से 48वीं बार मुंबई फाइनल में पहुंची थी। वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए फाइनल का नतीजा लगभग उसी समय तय हो गया था जब विदर्भ को 538 रन का लगभग नामुमकिन सा लक्ष्य मिला था। विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर (102) और हर्ष दुबे (65) ने हालांकि पूरे पहले सत्र में मुंबई के गेंदबाजों को परेशान किया। खेल के आखिरी दिन विदर्भ ने पांच विकेट पर 248 रन से आगे खेलना शुरू किया था और उसे 290 रन और चाहिए थे।

विदर्भ की टीम 368 रन पर आउट हो गई। वाडकर ने इस साल पहला शतक जड़ने के साथ ही सत्र में 600 रन का आंकड़ा भी पार किया। वहीं दुबे ने प्रथम श्रेणी करियर में दूसरा अर्धशतक जमाया। दोनों ने 194 मिनट और 255 गेंद तक चली साझेदारी निभाई। दूसरे सत्र का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही वाडकर को तनुष कोटियान ने आउट किया। कोटियान ने 95 रन देकर चार विकेट लिए। यह साझेदारी टूटने के बाद विदर्भ की हार पर लगभग मुहर लग गई। अपने करियर का आखिरी मैच खेल रहे धवल कुलकर्णी ने उमेश यादव का विकेट लेकर मुंबई को जीत दिला दी।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...