3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकंगाल पाकिस्‍तान को बचाएगा चीन, विदेशी ऋण संकट से उबरने में करेगा...

कंगाल पाकिस्‍तान को बचाएगा चीन, विदेशी ऋण संकट से उबरने में करेगा मदद, दिया भरोसा

Published on

इस्लामाबाद:

विदेशी कर्ज से दबे और आर्थिक तौर पर मुश्किल हालात का सामना कर रहे पाकिस्तान की मदद के लिए चीन सामने आया है। लाहौर में चीन के महावाणिज्य दूत के अनुसार, चीन वित्तीय सहायता देकर पाकिस्तान को उसके विदेशी ऋण संकट से उबरने में मदद करेगा। चीन के काउंसिल जनरल झाओ शिरेन ने पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में व्यापारिक समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बीजिंग ने कभी भी इस्लामाबाद पर ऋण चुकाने के लिए दबाव नहीं डाला है जबकि भुगतान की तारीख करीब आने से उस पर 2 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज हो गया है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट कहती है कि चीन का 2 बिलियन डॉलर का ऋण पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक के रिजर्व के करीब एक चौथाई के बराबर है, जो लगभग 7.9 बिलियन डॉलर है। झाओ ने कहा कि चीनी ऋण पाकिस्तान के कुल विदेशी ऋण का 13 फीसदी है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों से पता चलता है कि चीन की सरकार का ऋण 23 फीसदी से काफी अधिक है।

आईएमएफ प्रोग्राम भी हो रहा खत्म
पाकिस्तान ने बीते साल किसी तरह से आईएमएफ से अल्पकालिक ऋण काी किस्त चुकाकर डिफॉल्ट होने के खतरे को टाला था, आईएमएफ का ये प्रोग्राम अगले महीने समाप्त हो रहा है। आईएमएफ ने देश के ऋण को “सीमावर्ती प्रबंधनीय” के रूप में वर्गीकृत किया है जबकि एक स्थानीय थिंक टैंक ने इसे अस्थिर करार दिया है। थिंक टैंक तबडलैब के अनुसार, पाकिस्तान का विदेशी ऋण और देनदारियां 2011 के बाद से लगभग दोगुनी होकर 125 बिलियन डॉलर हो गई हैं और ब्याज भुगतान रिकॉर्ड ऊंचाई पर है।

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के बारे में इस्लामाबाद स्थित थिंक टैंक तबदलैब ने कहा है कि देश की ऋण प्रोफाइल बेहद चिंताजनक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश का कुल ऋण और देनदारियां, घरेलू और विदेशी ऋण सहित 77.66 ट्रिलियन रुपए (271.2 बिलियन डॉलर) हैं। पाकिस्तान का विदेशी ऋण मुख्य रूप से कई लेनदारों से लिया गया है। इसमें पेरिस क्लब (6.3 प्रतिशत), बहुपक्षीय (30.1 प्रतिशत), अन्य द्विपक्षीय (19.1 प्रतिशत), वाणिज्यिक बैंक और टी-बिल (4.9 प्रतिशत), यूरोबॉन्ड ( 6.3 प्रतिशत), अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (5.7 प्रतिशत), बैंक (5.1 प्रतिशत) और निजी क्षेत्र की देनदारियां (12.7 प्रतिशत) हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान का प्रति व्यक्ति ऋण 2011 में 823 डॉलर था, जो 2023 में बढ़कर 1,122 डॉलर हो गया है। 12 साल में इसमें 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...