3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयस्कूल के बच्चे ने AI से बनाया क्लास की लड़कियों के न्यूड...

स्कूल के बच्चे ने AI से बनाया क्लास की लड़कियों के न्यूड फोटोज, हुआ गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली,

AI का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल भी कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला अमेरिका के न्यू जर्सी में देखने को मिला था. वैसे तो ये मामला पुराना है, लेकिन इन दिनों वापस में चर्चा में है. चर्चा की वजह स्कूल में उन बच्चों का वापस आना है.

दरअसल, पीड़िता की मां का कहना है कि इस मामले में मुख्य आरोपियों को कड़ी सजा नहीं मिली. रिपोर्ट्स की मानें तो मामले में सभी आरोपी अभी भी स्कूल आ रहे हैं और उनकी बच्ची के साथ क्लास शेयर कर रहे हैं. इस मामले में फोर्ब्स को स्कूल ने बच्चों की पहचान का हवाला देते हुए जानकारी देने से मना कर दिया है.

क्या है पूरा मामला?
मामला पिछले साल 20 अक्टूबर का है, जब 14 साल की पीड़िता को इस मामले की जानकारी हुई. पीड़िता को पता चला कि उसके किसी क्लासमेट ने ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल करके उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाई हैं. बाद में जानकारी हुई कि इस मामले में क्लास की कई लड़कियों की डीपफेक फोटोज बनाई गई थी.

इन फोटोज को Snapchat पर शेयर किया गया था, जहां मैसेज ऑटो-डिलीट हो जाता है. इसमें क्लास के ही कुछ लड़के शामिल थे. पीड़िता की मां का कहना है कि इस मामले को स्कूल ने सही से हैंडल नहीं किया है. बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है, जिसमें AI का गलत इस्तेमाल किया गया है.

AI का हो रहा गलत इस्तेमाल
ऐसे कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं, जिसमें AI का इस्तेमाल लोगों को ठगने और डीपफेक वीडियो बनाने में किया जा रहा है. भारत में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई भी की थी. इसके अलावा कई दूसरे लोगों के Deepfake वीडियो और फोटोज भी सामने आए थे.

AI का इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने में ही नहीं, बल्कि ठगी में भी किया जा रहा है. AI वॉयस क्लोन की मदद लोगों को ठगा जा रहा है. इस तरह के कई मामले पिछले दिनों देखने को मिलेगा. इसके अलावा डीपफेक वीडियो की मदद लोगों को पुलिस के नाम पर डराया जा रहा है.

आने वाले दिनों में डीपफेक एक बड़ी समस्या बनाकर सामने आ सकता है. इसकी वजह किसी के भी वीडियो पर कोई भी ऑडियो लगा पाना है. इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल लोगों को छवि खराब करने में किया जा सकता है. खासकर चुनाव के वक्त पर इनका गलत इस्तेमाल देखने को मिल सकता है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...