18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलपहले पिच की पूजा, फूल-माला और अगरबत्ती, भगवान का आशीर्वाद लेकर केकेआर...

पहले पिच की पूजा, फूल-माला और अगरबत्ती, भगवान का आशीर्वाद लेकर केकेआर ने शुरू की ट्रेनिंग

Published on

कोलकाता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। लीग के इस 17वें सीजन से पहले सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारी में जुट चुकी है। इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी अपनी ट्रेनिंग कैंप का आगाज किया। कैंप की शुरुआत से पहले केकेआर के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों ने पिच और विकेट की पूजा अर्चना की। इस दौरान देखा गया कि रिंकू सिंह और नीतीश राणा जैसे खिलाड़ियों ने फूल माला के साथ स्टंप को अगरबत्ती दिखाई जिससे की टूर्नामेंट में उनकी टीम की शुरुआत धमाकेदार हो सके।

केकेआर के इस ट्रेनिंग कैंप में हालांकि, सभी खिलाड़ियों ने फिलहाल हिस्सा नहीं लिया है, लेकिन उम्मीद है कि एक से दो दिन में सभी सदस्य स्क्वाड के साथ जुड़ जाएंगे। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर भी इस सीजन में वापसी कर रहे हैं। अय्यर फिलहाल मुंबई में हैं। वह रणजी ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ के खिलाफ मैदान पर उतरे थे।

नए सीजन में केकेआर करना चाहेगी नई शुरुआत
दो बार की आईपीएल चैंपियन 17वें सीजन में एक नई ऊर्जा के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी। इस सीजन में टीम में के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर का भी सपोर्टिंग स्टाफ के तौर पर वापसी हुई है। गंभीर की कप्तानी में ही केकेआर की टीम ने दो बार खिताबी जीत हासिल की है। ऐसे में टीम को उनके अनुभव का फायदा जरूर मिलेगा।

इसके अलावा केकेआर की टीम ने आईपीएल 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को भी अपने साथ जोड़ा है। टीम में उनकी मौजूदगी से गेंदबाजी को काफी मजबूत मिलेगी। केकेआर ने मिचेल स्टार्क को रिकॉर्ड 24.75 करोड़ की बड़ी लगाकर अपने साथ जोड़ा है। वही पिछले सीजन में चोट के कारण नहीं खेलने वाले टीम के कप्तान अय्यर भी अपना दमदार वापसी करना चाहेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में नीतीश राणा ने टीम की कप्तानी की थी।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...