3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस की लग्जरी कार लिमोजिन में घूम रहे किम जोंग, पुतिन ने...

रूस की लग्जरी कार लिमोजिन में घूम रहे किम जोंग, पुतिन ने दिया है सबसे महंगा तोहफा

Published on

सियोल

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने हाल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से भेंट में दी लग्जरी कार लिमोजिन में सफर किया। किम की बहन ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कार की ‘विशेषताओं’ और दोनों देशों के बीच गहरे हो रहे द्विपक्षीय संबंधों की प्रशंसा की। पुतिन ने फरवरी में किम के लिए महंगी ऑरस सीनट लिमोजिन भेजी थी। उन्होंने सितंबर में रूस में एक शिखर सम्मेलन के लिए हुई मुलाकात के दौरान यह कार उत्तर कोरियाई नेता को दिखायी थी।

पर्यवेक्षकों का कहना है कि इस कार को भेजने से संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन हुआ है। संयुक्त राष्ट्र के इस प्रस्ताव का उद्देश्य उत्तर कोरिया को लग्जरी सामान की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाकर उस पर अपने परमाणु हथियारों के कार्यक्रम को छोड़ने के लिए दबाव बनाना है। सरकारी मीडिया में शनिवार को आए बयान में किम की बहन और वरिष्ठ अधिकारी किम यो जोंग ने कहा कि उनके भाई ने एक कार्यक्रम के दौरान पहली बार लिमोजिन में सफर किया।

रूस-उत्तर कोरिया की है दोस्ती
उन्होंने कहा, ‘किम जोंग उन का रूसी फेडरेशन के राष्ट्रपति की ओर से उपहार स्वरूप भेजी निजी कार का इस्तेमाल करना उत्तर कोरिया-रूस के बीच मित्रता का स्पष्ट प्रमाण है जो एक नए उच्च स्तर पर व्यापक रूप से विकसित हो रही है।’ रूस की सरकारी मीडिया के अनुसार, ऑरस रूस का पहला लग्जरी कार ब्रांड है और पुतिन के 2018 में पहली बार इसका इस्तेमाल करने के बाद से इसका शीर्ष अधिकारियों के वाहनों के काफिले में इस्तेमाल किया जाता रहा है।

टैंक चलाते दिखे थे किम जोंग
ऐसा माना जाता है कि किम (40) के पास विदेश में निर्मित महंगी कारों का संग्रह है जिन्हें तस्करी कर उनके देश में लाया गया है। इससे पहले किम को हाल ही में युद्ध टैंकों में बैठे देखा गया था। उत्तर कोरिया में बने हुए यह नए टैंक हैं, जिन्हें दुनिया का सबसे शक्तिशाली टैंक करार दिया गया। गुरुवार को देश की सरकारी मीडिया ने इस बात की जानकारी दी थी। उत्तर कोरिया के इन टैंकों को दक्षिण कोरिया और अमेरिका के युद्धाभ्यास के दौर पर देखा जा रहा है। गुरुवार को यह युद्धाभ्यास खत्म हो गया है। उत्तर कोरिया का मानना है कि युद्धाभ्यास हमले की तैयारी का हिस्सा है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...