10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedबायजू को लगा बड़ा झटका! अमेरिकी अदालत ने दिया ये आदेश, करोड़ों...

बायजू को लगा बड़ा झटका! अमेरिकी अदालत ने दिया ये आदेश, करोड़ों की रकम हुई फ्रीज

Published on

नई दिल्ली

एडटेक कंपनी बायजू (Byju’s) को फिर से झटका लगा है। बायजू को 1.2 बिलियन डॉलर का लोन का लोन देने वाले कंसोर्टियम के मेंबर्स के मुताबिक, अमेरिका की अदालत ने एडटेक कंपनी को 533 मिलियन डॉलर की रकम को ट्रांसफर करने या इस्तेमाल करने से रोक दिया है। ये रकम पहले हेड फंड के पास थी, लेकिन अब इसे किसी अज्ञात ऑफशोर ट्रस्ट में ले जाया गया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि यह पैसा कहीं इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है इस फैसले को कंपनी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे कर्जदाताओं की जीत माना जा रहा है। इसी के साथ अदालत के जज जॉन टी. डोर्सी ने हेज फंड कैमशाफ्ट कैपिटल के फाउंडर विलियम मॉर्टन को गिरफ्तार करने का आदेश भी दिया है। बताया गया है कि मॉर्टन बार-बार अदालत में पेश होने और रकम के ट्रांसफर के बारे में जानकारी देने से इनकार कर रहे थे।

कंपनी ने कही ये बात
निवेशकों के समूह के बयान के मुताबिक, अदालत ने पाया कि Byju’s के फाउंडर बायजू रवींद्रन और दिव्या गोकुल्नाथ कंपनी बाजयू अल्फा के साथ मिलकर काम कर रहे थे, उन्हें अदालत के फैसले का पालन करने का आदेश दिया गया है। कथित तौर पर हेज फंड में पैसा ट्रांसफर करने से पहले बायजू ने अपनी मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड की अमेरिकी सहायक कंपनी बायजू अल्फा में टर्म लोन से 533 मिलियन डॉलर निवेश किए थे। बायजूस अल्फा अब अमेरिका में दिवालियापन की प्रक्रिया से गुजर रही है।

स्थिती का फायदा उठाने की कोशिश
बायजू के मुताबिक, पैसा हमेशा उनकी एक सब्सिडियरी में सुरक्षित रखा गया है और अदालत के आदेश के अनुसार यह वहीं रहेगा। कंपनी का कहना है कि यह तथाकथित समूह स्थिती का फायदा उठाने और अप्रत्याशित लाभ कमाने के लिए बायजू के कुछ बड़े निवेशकों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस ग्रुप ने मीडिया में गलत कहानी फैलाने के लिए जज द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों को चुनकर पेश किया है। बाजयू ने कहा कि वह इस “झूठ” के खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...