3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'स्किवड गेम्स' के बाबा तो गयो! यौन शोषण मामले में 8 महीने...

‘स्किवड गेम्स’ के बाबा तो गयो! यौन शोषण मामले में 8 महीने की सजा और 2 साल के लिए सस्पेंड हुए एक्टर

Published on

फेमस कोरियाई सिरीज ‘स्किव्ड गेम्स’ में नंबर 1 खिलाड़ी के किरदार में नजर आए ओह यंग सू को दक्षिण कोरिया में यौन शोषण मामले में दोषी पाया गया है। वह साल 2021 में उस वेब सीरीज से चर्चा में आए थे। उसमें इनका नाम ओह इल था। इन्हें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिला था। लेकिन इनकी खुशी चूर-चूर तब हो गई, जब एक महिला ने इन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

79 साल के एक्टर के खिलाफ शिकायत हुई और जांच शुरू हुई। हालांकि एक्टर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से इनकार किया। लेकिन जैसे ही दोबारा जांच शुरू हुई, उनके नाम पर सभी सार्वजनिक विज्ञापन हटा दिए गए। 15 मार्च, 2024 को मामले में एक और मोड़ आया जब सुवॉन डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की सेओंगनाम ब्रांच ने उन्हें इसी मामले में दोषी ठहराया। पुरानी शिकायत के अनुसार, ओह पर 2017 में डेगू में एक महिला को गलत तरीके से छूने और उसके गाल पर किस करने का आरोप लगाया गया था।

‘स्क्विड गेम्स’ के एक्टर को सजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को इस मामले में दोषी पाए जाने के बाद 8 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। उन्हें 15 मार्च को कोरिया की एक कोर्ट ने 8 महीने की सजा सुनाने के साथ-साथ दो साल के लिए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा कोर्ट ने उन्हें यौन हिंसा पर होने वाली 40 घंटे की क्लास को भी अटेंड करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पीड़िता के दावों को सही पाया और सजा का ऐलान किया है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...