18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलसुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को दिए कई सुझाव, मान लिए गए तो...

सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को दिए कई सुझाव, मान लिए गए तो रणजी खेलने भागते आएंगे खिलाड़ी

Published on

नई दिल्ली

पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से घरेलू क्रिकेटरों, खासकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वालों के लिए मिलने वाली राशि को तीन गुना करने की मांग की है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेटरों के लिए बीसीसीआई द्वारा हाल ही में की गई घोषणा का स्वागत करते हुए कहा, ‘यह बीसीसीआई द्वारा खेलने वाले खिलाड़ियों को इनाम देने के लिए बहुत अच्छी बात है, लेकिन मैं बीसीसीआई से यह भी अनुरोध करूंगा कि टेस्ट टीम के लिए खिलाड़ी तैयार करने वाली रणजी ट्रॉफी का भी ध्यान रखा जाए।’

सैलरी बढ़ाने पर बोले गावस्कर
टेस्ट में दस हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा, ‘अगर रणजी ट्रॉफी की फीस दोगुनी या तिगुनी कर दी जाए, तो निश्चित रूप से बहुत अधिक लोग रणजी ट्रॉफी खेलेंगे और रणजी ट्रॉफी से कम खिलाड़ी बाहर होंगे। क्योंकि अगर रणजी ट्रॉफी का मैच फीस अच्छी हो, तो अलग-अलग कारणों से कम खिलाड़ी बाहर होंगे।’

उन्होंने ने राहुल द्रविड़ के इस विचार का भी समर्थन किया कि बीसीसीआई की घोषणा को रेड-बॉल क्रिकेट खेलने के लिए इनाम देने के बजाय सम्मान के रूप में देखा जाए। उन्होंने कहा कि अगर रणजी खिलाड़ियों को सही मुआवजा दिया जाए, तो हाल ही में देखे गए जितने खिलाड़ी बाहर हुए हैं, उतने बाहर नहीं होंगे, खासकर इशान किशन जैसे खिलाड़ी। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि धर्मशाला में घोषणा के समय राहुल द्रविड़ ने जो कहा था, वो सही है। उन्होंने इसे इनाम देने के बजाय सम्मान के रूप में देखना पसंद किया। हर कोई एक स्लैब प्रणाली के साथ खेलना चाहेगा, हर 10 प्रथम श्रेणी मैच के बाद उन्हें इतना अधिक मिलेगा। इसलिए मैं बीसीसीआई से अनुरोध करूंगा कि वे इस पहलू पर भी गौर करें।’

मैच के बीच में रहे लंबा गैप
सुनील गावस्कर ने रणजी मैचों के बीच लंबा अंतर रखने के विचार का भी समर्थन किया, जो कई टीमों के खिलाड़ी मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘तीन दिन के अंतर में तो एक दिन तो ट्रैवल में ही चला जाता है। ऐसे में फिजियो से मिलने और चोट से उबरने में उनकी मदद लेने का समय नहीं मिलता है। इसलिए, शायद थोड़ा और लंबा अंतर होना चाहिए ताकि खिलाड़ी को फिट होने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।’

उन्होंने सुझाव दिया कि रणजी सीजन अक्टूबर में शुरू होकर दिसंबर के मध्य तक चले। उन्होंने आगे कहा- मेरी राय है कि रणजी ट्रॉफी अक्टूबर से दिसंबर के मध्य तक कराई जाए और फिर सफेद गेंद की प्रतियोगिताएं कराई जाएं। इस तरह से भारतीय टीम को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। बाहर होने का कोई बहाना नहीं होगा। जनवरी से लिस्ट ए मैच होंगे तो आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...