3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान को मिला पहला जासूसी जहाज पीएनएस रिजवान, भारत के INS ध्रुव...

पाकिस्तान को मिला पहला जासूसी जहाज पीएनएस रिजवान, भारत के INS ध्रुव से हो रही तुलना

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तानी नौसेना को अपना पहला जासूसी जहाज मिल गया है। इस जासूसी जहाज का नाम पीएनएस रिजवान है। पीएनएस रिजवान का निर्माण चीन ने किया है। पाकिस्तानी नौसेना के इस पहले जासूसी जहाज का खुलासा सैटेलाइट इमेजरी के जरिए किया गया है। पाकिस्तान ने अभी तक इस जासूसी जहाज को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है। पाकिस्तान के पहले जासूसी जहाज को भारत के आईएनएस ध्रुव का जवाब माना जा रहा है। आईएनएस ध्रुव को 2021 में उपग्रह और बैलिस्टिक परमाणु मिसाइलों को ट्रैक करने की क्षमताओं के साथ भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हुआ पाकिस्तान
द प्रिंट की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने बताया है कि इस जहाज का इस्तेमाल भले ही पाकिस्तानी नौसेना कर रही है, लेकिन इसमें चीन उसकी मदद कर रहा है। पाकिस्तानी नौसेना का पीएनएस रिजवान भारत के आईएनएस ध्रुव की तुलना में काफी छोटा है। हालांकि, इस जहाज के शामिल होने से चीन उन विशिष्ट देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिसमें अभी तक भारत, फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और रूस ही मौजूद थे। हालांकि, इन सभी देशों ने अपने-अपने जासूसी जहाजों को खुद विकसित किया है, लेकिन पाकिस्तान ने इसे चीन से खरीदा है।

पहली बार सामने आई चीनी जासूसी जहाज की तस्वीर
ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस विशेषज्ञ डेमियन साइमन ने पाकिस्तानी जासूसी जहाज की पहली तस्वीर को दुनिया के सामने लाया है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “पाकिस्तान के इस आधुनिकीकरण प्रयास को चीन द्वारा हिंद महासागर क्षेत्र में अपने रणनीतिक हितों के साथ गठबंधन करने का समर्थन प्राप्त है, जिसका उद्देश्य एक महत्वपूर्ण सहयोगी की क्षमताओं को बढ़ाना है।” हालांकि, पाकिस्तान इस जासूसी जहाज का इस्तेमाल पिछले साल से कर रहा है, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी।

गुपचुप संचालन कर रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान ने पीएनएस रिजवान के परिचालन को अभी तक गुप्त रखा है। पाकिस्तानी नौसेना ने अभी तक पीएनएस रिजवान की कोई भी सार्वजनिक तस्वीर नहीं जारी की है। हालांकि, इस जासूसी जहाज को मई से जून 2023 तक चीन से इंडोनेशिया तक के सफर के दौरान मरीन ट्रैफिक की वेबसाइट पर ट्रैक किया गया था। इस दौरान इस जासूसी जहाज ने अपने स्वचालित पहचान प्रणाली (एआईएस) को ऑन किया हुआ था। हालांकि, इसके बाद से ही इस पाकिस्तानी जहाज ने संचालन के दौरान किसी भी अन्य सैन्य जहाज की तरह अपने एआईएस को चालू नहीं किया है।

पीएनएस रिजवान के बारे में जानें
पीएनएस रिजवान 87.2 मीटर लंबा और 19 मीटर की चौड़ा है। इसे एक ऑफशोर सप्लाई शिप को मोडिफाई कर तैयार किया गया है। पाकिस्तानी जासूसी जहाज को चीन के फुजौ में स्थित फुजियान मावेई शिपबिल्डिंग लिमिटेड में बनाया गया है। इस जगह पर चीन ने 1866 में सबसे पुराना चीनी शिपबिल्डिंग कारखाना स्थापित किया था। पीएनएस रिजवान में तीन गुंबद हैं। ये संभावित ट्रैकिंग उपकरण और रडार हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक युद्ध में पीएनएस रिजवान और आईएनएस ध्रुव जैसे जहाज महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

भारत का आईएनएस ध्रुव कितना शक्तिशाली
भारत के ध्रुव का निर्माण हिंदुस्तान शिपयार्ड ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और देश की तकनीकी खुफिया एजेंसी राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) के सहयोग से किया था। यह जहाज भारतीय शहरों और सैन्य सुविधाओं की ओर जाने वाली दुश्मन मिसाइलों, विशेष रूप से बैलिस्टिक परमाणु मिसाइलों के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के रूप में कार्य कर सकता है। आईएनएस ध्रुव भारत की एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा ढाल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (एसएफसी) द्वारा संचालित है, जो भारत के परमाणु शस्त्रागार का प्रभारी है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...