5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान में घुसकर PAK की एयर स्ट्राइक, 8 की मौत, तालिबान ने...

अफगानिस्तान में घुसकर PAK की एयर स्ट्राइक, 8 की मौत, तालिबान ने दी अंजाम भुगतने की धमकी

Published on

काबुल,

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सैनिकों की एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देश के बीच तनाव पैदा हो गया है. सोमवार को पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में घुसकर की एयर स्ट्राइक में 3 बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है. पाकिस्तान की इस हरकत से तालिबान भड़का हुआ है और इसके बुरे परिणाम होंगे. जिन्हें पाकिस्तान संभाल नहीं पाएगा.

पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की सीमा में जाकर खोस्त और पक्तिता में दो अलग-अलग ठिकानों पर हवाई हमले किए. साथ ही पाक मीडिया में दावा किया है कि इन हमलों में तहरीक ए तालिबान का कमांडर अब्दुल्ला शाह मारा गया है. इसके बाद टीटीपी के एक कमांडर ने वीडियो साझा कर पाक मीडिया की खबर का खंडन किया है.उन्होंने कहा कि वह दक्षिण वजीरिस्तान में है और उनकी गतिविधियां जारी हैं.

महिला बच्चों समेत 8 लोगों की मौत
पाकिस्तान की सेना द्वारा किए हमले की पुष्टि करते हुए अफगानिस्तान के प्रवक्ता ने कहा कि पिछली रात लगभग 3 बजे पाकिस्तानी विमानों ने पक्तिका और खोस्त प्रांतों के इलाकों में बमबारी की. इस हमले में 3 महिलाएं और 3 बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई है.

‘उल्लंघन के होंगे बुरे परिणाम’
उन्होंने पाकिस्तान की नई सरकार से अनुरोध किया है कि कुछ सैन्य जनरलों की ‘लापरवाह’ हरकतों के कारण दोनों देशों के रिश्ते खराब न हों और अपनी अक्षमता का दोष अफगान पर न डालें. अफगानिस्तान की संप्रभुता के किसी भी उल्लंघन पर बुरे परिणाम होंगे, जिन्हें पाकिस्तान संभाल नहीं पाएगा. सूत्रों ने TOLOnews को बताया है कि इस्लामिक अमीरात की सेनाओं ने आर्टिलरी फायर में डूरंड रेखा के पार बुर्की इलाके में तीन पाकिस्तानी सैनिक घायल हो गए.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...