5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत में सीएए लागू होते ही पाकिस्‍तान में मंदिर पर हमला, गिरे...

भारत में सीएए लागू होते ही पाकिस्‍तान में मंदिर पर हमला, गिरे हिन्दुओं और सिखों की संपत्तियों के दाम

Published on

इस्लामाबाद:

भारत सरकार ने हाल ही में नागरिकता अधिनियम (सीएए) लागू कर दिया है। इसमें पड़ोसी देश पाकिस्तान के धार्मिक अल्पसंख्यकों को भी शमिल किया गया है। ऐसे में पाकिस्तान में इसका असर दिखने लगा है। पाकिस्तान में हिंदुओं और सिखों की संपत्तियों की कीमतें इससे गिरी हैं और कई लोग कम दाम पर ही संपत्ति बेच रहे हैं। साथ ही खैबर पख्तूनख्वा में 200 साल पुराने मंदिर को ध्वस्त करने का प्रयास भी इस कानून के लागू होने के बाद हुआ है। प्रांत के खुफिया सूत्रों ने इस रिपोर्ट का समर्थन किया है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) के जयपाल छाबरिया ने भी 13 से 20 हिंदू और सिख परिवारों के बारे में बात की है, जो पेशावर से चले गए थे और अब उन्होंने अपनी संपत्ति को बेचने का फैसला किया है। छाबड़िया ने बताया है कि इन सिख परिवारों में से एक ने अपनी 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपए की संपत्ति को 1.35 करोड़ में बेचा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीएम सदस्य ने कहा, “उद्यमी होने के नाते, हिंदुओं और सिखों ने पाकिस्तान में लाभदायक किराना स्टोर, फार्मेसियों और अन्य व्यवसायों का निर्माण किया था जो अब सस्ते में उपलब्ध हैं। सिंध की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है, इसलिए वहां के अधिकांश हिंदू भारत पहुंचकर वहां नागरिकता लेना चाहते हैं। हालांकि ये सरकार की भावनाएं नहीं हैं, लेकिन पाकिस्तान सरकार भारत में अल्पसंख्यकों के जाने को रोकने में विफल रही है।” पाकिस्तानी मीडिया ने दो शताब्दी पुराने हिंदू मंदिर को ध्वस्त करने के प्रयास होने की भी रिपोर्ट की है। केपीके के स्वाबी जिले के रज्जर तहसील के दगई गांव में ये मंदिर है।

स्थानीय हिन्दुओं ने मंदिर को तोड़ने से रोका
स्थानीय मीडिया के अनुसार, मंदिर के आसपास रहने वाले हिंदुओं ने मंदिर को टूटने से बचाया है। सिंध स्थित अल्पसंख्यक अधिकार संगठन दारेवर इटेहैंड के अध्यक्ष और संस्थापक शिव काछी ने मंदिर में तोड़फोड़ की जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ है, तो हम कड़ी निंदा करते हैं और इसकी जांच करेंगे। शिव काछीने इसे भारत में सीएए के कार्यान्वयन से जोड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में सीएए लागू होने के बाद पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की बातों में सच्चाई नहीं है।”

सीएए अधिसूचना से पाकिस्तानी हिंदुओं में खुशी का माहौल है। 2006 से गुरदासपुर में एक हिंदू वेल्डर सरजन दास अब भारतीय नागरिकता की उम्मीद कर रहे हैं। भारत में रहने वाले पाकिस्तानी हिंदू सीएए के तहत नागरिकता के लिए ऑनलाइन आवेदन दाखिल करने के लिए तैयार हैं। नागपुर में 2,000 पाकिस्तानी हिंदू 2019 नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के तहत भारतीय नागरिकता के लिए उत्सुकता से आवेदन कर रहे हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...