15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलकप्तानी विवाद के बाद पहली बार एक फ्रेम में दिखे रोहित-हार्दिक, साफ...

कप्तानी विवाद के बाद पहली बार एक फ्रेम में दिखे रोहित-हार्दिक, साफ दिख रही दूरी!

Published on

नई दिल्ली

भारत में आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग ) किसी त्यौहार से कम नहीं माना जाता है। मार्च से मई तक हर साल पूरा हिंदुस्तान एक साथ मिलकर इस क्रिकेट फेस्टिवल का जमकर आनंद उठाता है। वहीं अब 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू होने वाला है। चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। सभी फ्रेंचाइजियों ने आईपीएल 2024 के लिए अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है। तकरीबन हर टीम ने अपनी जर्सी भी लॉन्च कर दी है। बता दें कि अब एमआई ने सीजन शुरू होने से पहले एक नया सॉन्ग रिलीज किया है, जिसमें रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या एक साथ नजर आ रहे हैं।

कप्तानी विवाद के बाद एक फ्रेम में नजर आए रोहित-हार्दिक
आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने एक नया सॉन्ग रिलीज किया है। इसकी वीडियो में रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव समेत कई खिलाड़ी हैं। इस सॉन्ग का नाम फ्रेंचाइजी ने ‘हर धड़कन, हर दिल ये बोले मुंबई मेरी जान’। इस वीडियो के एंड में सभी एमआई के खिलाड़ी एक साथ दिखते हैं, जिसमें रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या एक साथ एक सोफे पर बैठे होते हैं। यह कप्तानी विवाद के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब दोनों एक फ्रेम में देखे गए हों। हालांकि दोनों सोफे के कोने में बैठे हैं। दोनों प्लेयर के बीच दूरी साफ दिख रही है। फैंस भी इस दूरी को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि हार्दिक और रोहित पूरी वीडियो में कहीं भी एक साथ नाचते-गाते नहीं दिखे।

बता दें कि हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। उनके एमआई में आने के बाद खलबली मच गई। मुंबई को 5 बार आईपीएल जितवाने वाले रोहित शर्मा को फ्रेंचाइजी ने कप्तानी से हटा दिया और उनकी जगह हार्दिक पंड्या को टीम का नया कप्तान बनाया। ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि हार्दिक पंड्या ने मुंबई में वापसी आने के लिए कप्तानी करने की शर्त भी रखी थी। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में अपना ओपनिंग मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 24 मार्च को अहमदाबाद में खेल रही है।

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, विष्णु विनोद, नेहाल वढेरा, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नाबी, शम्स मुलानी, रोमारियो शेफर्ड, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएट्जी, कुमार कार्तिकये, अकाश मधवाल, दिलशान मदुशंका, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, लुक वुड, नमन धीर, शिवालिक शर्मा।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...