15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलकरोड़ों दुआएं भी कम पड़ी गईं... बॉयफ्रेंड की अचानक मौत, इस खिलाड़ी...

करोड़ों दुआएं भी कम पड़ी गईं… बॉयफ्रेंड की अचानक मौत, इस खिलाड़ी का घर ही उजड़ गया

Published on

विश्व की नंबर 2 टेनिस खिलाड़ी और मौजूदा ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन आर्यना सबालेंका के बॉयफ्रेंड कॉन्स्टेंटिन कोल्टसोव की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका में उनका निधन हुआ है। सबालेंका अभी दुनिया की टॉप महिला खिलाड़ी में गिनी जाती हैं। उन्होंने लगातार दो साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है। सबालेंका और कोल्टसोव की उम्र में करीब 17 साल का अंतर था।

कॉन्स्टेंटिन कोल्टसोव आइस हॉकी खिलाड़ी
बेलारूस के कॉन्स्टेंटिन कोल्टसोव आइस हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। 42 साल के कोल्टसोव नेशनल हॉकी लीग के पिट्सबर्ग पेंगुइन के साथ तीन सीजन खेल चुके हैं। इसके अलावा वह विंटर ओलिंपिक में भी हिस्सा ले चुके।

पूर्व क्लब ने दी जानकारी
उनके की मौत की पुष्टि सोशल मैसेजिंग साइट टेलीग्राम पर उनके पूर्व क्लब सलावत युलाएव ऊफ़ा के अकाउंट से की गई। रूसी क्लब के बयान में कहा गया, ‘गहरे दुख के साथ हम आपको सूचित कर रहे हैं कि सलावत युलाएव के कोच कॉन्स्टेंटिन कोल्टसोव का निधन हो गया है।’

वजह का खुलासा नहीं हुआ
बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेंटिन कोल्टसोव का निधन अमेरिका के मियामी में हुआ है। अभी तक मौत की वजह का पता नहीं चला है। लेकिन डेली मेल की रिपोर्ट को माने तो ब्लड क्लॉट मौत की वजह है।

तीन साल से डेट कर रही थीं सबालेंका
ऐसा माना जाता है कि जून 2021 में पहली बार जुड़ने के बाद सबालेंका और कोल्टसोव ने तीन साल तक डेट किया था और दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी ने अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी एक साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं।कोल्टसोव के पिछले रिश्ते से तीन बेटे हैं। डैनियल, अलेक्जेंडर और स्टीफन उनके नाम हैं। 2020 में पहली पत्नी से उनका तलाक हो गया था।

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...