5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन की नाक के नीचे अमेरिका ने किया 'ब्रह्मास्‍त्र' का टेस्ट, गुआम...

चीन की नाक के नीचे अमेरिका ने किया ‘ब्रह्मास्‍त्र’ का टेस्ट, गुआम से दागा हाइपरसोनिक मिसाइल, जिनपिंग को बड़ा संदेश

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी वायुसेना ने रविवार को हाइपरसोनिक एजीएम-183ए एयर-लॉन्च रैपिड रिस्पांस वेपन (ARRW) का अंतिम परीक्षण किया। अमेरिका के अत्यधिक रणनीतिक प्रशांत द्वीप क्षेत्र गुआम से एक बी-52 एच बमवर्षक ने मिसाइल दागी। एयरफोर्स ने यह नहीं बताया कि क्या उनका यह परीक्षण सफल रहा या नहीं। डिफेंस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक एयरफोर्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि गुआम में एंडरसन एयर फोर्स बेस से उड़ान भरने के बाद बी-53 एच ने पूरी सरह से ऑपरेशनल ARRW प्रोटोटाइप का टेस्ट किया, जिसे ऑल-अप राउंड टेस्ट कहा जाता है।

यह टेस्ट मार्शल द्वीप समूह में सेना की फैसिलिटी रीगन टेस्ट साइट पर किया गया था। वायुसेना ने इस टेस्ट के उद्देश्यों की जानकारी नहीं दी। लेकिन कहा कि उसे लॉकहीड मार्टिन की बनी हाइपरसोनिक हथियार की क्षमताओं की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। गुआम चीन के करीब का क्षेत्र है। यह पहली बार है जब ARRW या किसी भी हाइपरसोनिक मिसाइल का अमेरिका ने टेस्ट किया है। ऐसे टेस्ट पूरे प्रशांत और खासकर चीन के लिए बड़ा संदेश है।

अमेरिकी वायुसेना को मिलेंगे हथियार
इसी से जुड़े एक अन्य बयान में लॉकहीड मार्टिन ने कहा कि वह वायु सेना को ARRW तकनीक और अन्य हाइपरसोनिक क्षमता देने को तैयार है। लॉकहीड मार्टिन ने कहा कि हालिया एंड-टू-एंड उड़ान टेस्ट के बाद लॉकहीड मार्टिन ने एआरआरडब्ल्यू की क्रांतिकारी क्षमताओं में पूरे विश्वास के साथ टेस्ट पूरा कर लिया है और हम अमेरिकी वायुसेना को यह हाइपरसोनिक हथियार देने को तैयार हैं। अमेरिकी वायुसेना हवा से लॉन्च होने वाले हाइपरसोनिक हथियार के दो प्रमुख प्रोग्राम चला रही है, जिसमें से ARRW एक है।

एयरफोर्स पर दबाव
यह हथियार आवाज की रफ्तार से 5 गुना ज्यादा स्पीड से उड़ सकती है। चीन और रूस ने अपने हाइपरसोनिक हथियारों में भारी धन खर्च किया है। अमेरिकी कांग्रेस का लगातार पेंटागन पर दबाव है कि वह भी अपनी क्षमताओं को विकसित करने की दिशा में और अधिक प्रगति दिखाएं। अमेरिकी एयरफोर्स के सचिव फ्रैंक केंडल ने पिछले साल मार्च में टेस्ट फेल होने के बाद सांसदों को कहा था कि ARRW प्रोग्राम टेस्ट में संघर्ष करना पड़ रहा है।

उत्तर कोरिया भी बना रहा हथियार
अमेरिका हाइपरसोनिक हथियार टेक्नोलॉजी में रूस और चीन से पीछे है। इस बीच उत्तर कोरिया ने कहा है कि वह भी इस हथियार को बनाने में आगे बढ़ रहा है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने बुधवार को दावा किया कि किम जोंग-उन की सेना ने एक हाइपरसोनिक मिसाइल के विकास में प्रगति की है, जिसे गुआम पर हमला करने के लिए पर्याप्त रेंज के लिए डिजाइन किया गया है। द्वीप पर तीन अमेरिकी सैन्य अड्डे स्थित हैं। कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक किम ने इस मिसाइल के सॉलिड फ्यूल इंजन के जमीनी परीक्षण का निरीक्षण किया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...