12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयसद्गुरु जग्गी वासुदेव की हुई इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी, PM मोदी ने फोन...

सद्गुरु जग्गी वासुदेव की हुई इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी, PM मोदी ने फोन कर जाना हाल

Published on

नई दिल्ली,

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव की ब्रेन सर्जरी हुई है. सद्गुरु पिछले चार हफ्तों से गंभीर सिरदर्द से पीड़ित थे. दर्द की गंभीरता के बावजूद, उन्होंने अपना सामान्य दैनिक कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियां जारी रखीं और 8 मार्च 2024 को महा शिवरात्रि समारोह भी आयोजित किया.

सद्गुरु ने ब्रेन सर्जरी के बाद अपना एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए बताया कि ब्रेन सर्जरी के बाद उनकी हालत अभी ठीक है. वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘सद्गुरु जी से बात की और उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.’

जब 15 मार्च को हालत बिगड़ गई तो उन्होंने दोपहर 3:45 बजे दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार न्यूरोलॉजिस्ट डॉ विनीत सूरी से टेलीफोन पर परामर्श किया. डॉ. सूरी को तुरंत सब-ड्यूरल हेमेटोमा का संदेह हुआ और उन्होंने तत्काल एमआरआई की सलाह दी. उसी दिन शाम 4:30 बजे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में सद्गुरु के ब्रेन का एमआरआई किया गया, और ब्रेन में बड़े पैमाने पर रक्तस्राव का पता चला.

सद्गुरु का इलाज डॉ. विनित सूरी, डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. सुधीर त्यागी और डॉ. एस चटर्जी सहित डॉक्टरों की एक टीम द्वारा किया गया और मस्तिष्क में रक्तस्राव को हटाने के लिए 17 मार्च को एक आपातकालीन ब्रेन सर्जरी की गई. सर्जरी के बाद सद्गुरु को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है.

इलाज के दौरान पता चला की उनके ब्रेन में 3-4 हफ्ते से ब्लीडिंग हो रही थी. सद्गुरु को तत्काल अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई है. 17 मार्च 2024 को उन्हें डॉ विनीत सूरी की देखरेख में इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. सीटी स्कैन से पता चला कि मस्तिष्क में सूजन काफी बढ़ गई है और ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया. 17 मार्च को उनकी इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी की गई.फिलहाल सद्गुरु की हेल्थ में लगातार सुधार हो रहा है.

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...