5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान: कंधार के भीड़भाड़ वाले बाजार में भयानक विस्फोट, कम से कम...

अफगानिस्तान: कंधार के भीड़भाड़ वाले बाजार में भयानक विस्फोट, कम से कम 30 लोगों के मौत की आशंका

Published on

काबुल

अफगानिस्तान के कंधार शहर में एक व्यस्त बाजार में विस्फोट हुआ है। इस तेज धमाके में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने कहा कि विस्फोट की प्रकृति अभी स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने बैंक के पास विस्फोट होने की बात कही है। हालांकि मौतों की संख्या पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कंधार शहर के मीरवाइज अस्पताल स्टाफ के हवाले से आई अपुष्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि कम से कम 30 शवों को कंधार के मीरवाइज अस्पताल लाए गए हैं। बड़ीं संख्या में घायलों को भी अस्पताल लाया गया है, जिनमें से अधिकतर की हालत गंभीर है।

शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया है कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कंधार में काबुल बैंक की ब्रान्च के पास हुए इस विस्फोट का मकसद तालिबान कर्मियों को निशाना बनाना था। विस्फोट में कम से कम आठ तालिबान सदस्यों के घायल होने की बात भी सामने आई है। किसी भी समूह ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय अफसरों ने कहा है कि इलाके को सील कर दिया गया है और आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। जांच समाप्त होने तक इलाके में कड़ी नाकेबंदी रहेगी।

आत्मघाती हमलावर ने किया विस्फोट
सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मावलावी महमूद एजम ने बताया है कि गुरुवार सुबह कंधार शहर में विस्फोट के कारण काफी लोगों की मौतों की आशंका है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही ज्यादा विवरण सार्वजनिक किया जाएगा। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि ये विस्फोट जाहिर तौर पर एक आत्मघाती हमला था। हमलावर ने उस समय खुद को उड़ा लिया जब न्यू काबुल बैंक के सामने तालिबान कर्मियों सहित काफी लोग पैसे निकालने के लिए खड़े होकर इंतजार कर रहे थे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...