5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस और चीन के जहाजों पर अब नहीं होगा हमला, पुतिन और...

रूस और चीन के जहाजों पर अब नहीं होगा हमला, पुतिन और जिनपिंग ने यमन के हूतियों के साथ कर ली बड़ी डील

Published on

मॉस्को

लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर हमला कर रहे यमन के हूती चरमपंथियों ने रूस और चीन को बड़ी राहत दी है। हूती विद्रोहियों ने कहा है कि पुतिन और जिनपिंग को संदेश दिया है कि लाल सागर और अदन की खाड़ी से गुजरने वाले उनके जहाजों पर हमले नहीं किए जाएंगे। ब्लूमबर्ग ने गुरुवार को इस डील के बारे में जानकारी दी है। इसके बदले में चीन और रूस ने शिया चरमपंथी समूह को राजनीतिक समर्थन देने का वादा किया है। ब्लूमबर्ग ने कहा है कि यह सहायता किस तरह की होगी इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन इसमें अंतरराष्ट्रीय संस्थानों जैसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हूतियों के खिलाफ आए प्रस्तावों को रोकने जाने जैसे समर्थन शामिल हो सकते हैं।

भारत और रूस के बीच होने वाले व्यापार के लिए लाल सागर के मार्ग का बहुत महत्व है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और रूस के राजनयिकों और हूती चरमपंथियों के बीच डील को लेकर ओमान में बैठक हुई। इजरायल के मीडिया आउटलेट यरूशलम पोस्ट के अनुसार, हूतियों के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने रॉयटर्स को बताया कि उन्होंने चीन और रूस दोनों को आश्वासन दिया है कि उनके जहाज हूती हमले के बिना लाल सागर से होकर गुजरेंगे।

लाल सागर में जहाजों को निशाना बना रहे हूती
इस साल की शुरुआत में, हूतियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रूस के विदेश मंत्रालय के साथ बातचीत के लिए मास्को का दौरा किया था। इस दौरान दोनों पक्षों ने गाजा में संघर्ष को समाप्त करने के लिए इजरायल और अमेरिका पर दबाव बनाने के उपायों पर चर्चा की। हूती विद्रोहियों ने नवम्बर में इजरायल के गाजा पर हमले के बाद से लाल सागर में जहाजों को बार-बार निशाना बनाया है। स्वेज नहर के माध्यम से होने वाले वैश्विक व्यापार के लिए लाल सागर एक प्रमुख प्रवेश द्वार है। हूतियों के हमले के चलते दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जहाज मार्ग में से एक को खतरा हो गया है।

अमेरिका के शक्तिशाली ड्रोन का हूतियों ने किया सफाया
हूतियों के हमले के चलते कई कंपनियों को अफ्रीका के चारों ओर लंबा रास्ता तय करने के लिए मजबूर किया है, जिसके चलते यातायात की लागत काफी बढ़ गई है। हमलों के चलते पश्चिमी देशों में व्यापार और आपूर्ति बाधित हुई है। हूती विद्रोही दावा करते हैं कि वे केवल इजरायल से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहे हैं। हूतियों के हमले के जवाब में अमेरिका और ब्रिटेन ने कई दौर के हवाई हमले किए हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...