5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयवे पुतिन के रास्ते पर चल रहे हैं... केजरीवाल की गिरफ्तारी को...

वे पुतिन के रास्ते पर चल रहे हैं… केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पीएम मोदी पर भड़के भगवंत मान

Published on

नई दिल्ली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और कहा कि पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार रात गिरफ्तार किया था। मान ने प्रेस को संबोधित करते हुए केजरीवाल को एक देशभक्त बताया और कहा कि वह इस प्रकरण से और बड़े नेता बनकर उभरेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल महज एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार हैं।

मान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वे ‘तानाशाही’ कर रहे हैं और नहीं चाहते कि विपक्ष का कोई नेता लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार करे। पंजाब के मुख्यमंत्री ने रूस के हालिया राष्ट्रपति चुनाव का संदर्भ देते हुए कहा, ‘इस देश में लोकतंत्र कहां है? रूस में, (व्लादिमीर) पुतिन को 88 प्रतिशत वोट मिले। वे पुतिन के रास्ते पर चल रहे हैं।’

मान ने कहा कि वह विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठकों में शामिल होते रहेंगे जैसा कि उन्होंने अतीत में केजरीवाल के साथ शिरकत की है। उन्होंने कहा, ‘इंडिया गठबंधन इस वक्त मजबूत है और आने वाले दिनों में हम निर्वाचन आयोग से मिलेंगे तथा संयुक्त कार्यक्रम करेंगे।’ भाजपा की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह आप और केजरीवाल से भयभीत है।

मान ने कहा, ‘भाजपा को यह भ्रम है कि वे केजरीवाल को गिरफ्तार कर आम आदमी पार्टी को कमजोर कर सकते हैं। पिछले 10 साल में देश में करोड़ों केजरीवाल ने जन्म लिया है।’ उन्होंने कहा कि आप छोटी पार्टी नहीं रह गई है और पंजाब एवं दिल्ली में सरकारें होने तथा कई राज्यों में इसके सांसद और विधायक होने के साथ यह राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...