5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया का सबसे महंगा लड़ाकू विमान और 30% भी युद्ध के काबिल...

दुनिया का सबसे महंगा लड़ाकू विमान और 30% भी युद्ध के काबिल नहीं, F-35 की रिपोर्ट ने चौंकाया

Published on

वॉशिंगटन:

एफ-35 लड़ाकू विमान पर अमेरिका के गवर्मेंट अकाउंटबिलिटी ऑफिस (GAO) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जीएओ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कैसे दुनिया का सबसे महंगे लड़ाकू विमान एफ-35 का बेड़ा वास्तविक युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर्फ 15% से 30% एफ-35 लड़ाकू विमान ही वास्तविक युद्ध में भाग लेने के लिए तैयार हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जाता है कि लगभग 55 प्रतिशत एफ-35 लड़ाकू विमान युद्ध-सक्षम हैं। हालांकि, यह दावा तकनीकी रूप से गलत है।

रिपोर्ट में टेक्निकल टर्म जोड़ हेराफेरी की कोशिश
जब कोई आम आदमी रिपोर्ट को देखता है, जिसमें घोषणा की गई है कि 55 प्रतिशत एफ-35 लड़ाकू विमान मिशन-सक्षम हैं, तो वे मानते हैं कि मिशन-सक्षम युद्ध के लिए तैयार रहने के बराबर है। लेकिन ऐसा करके उन्हें धोखा दिया जा रहा है। एफ-35 कार्यक्रम कार्यालय और अमेरिकी रक्षा विभाग मिशन सक्षम लड़ाकू विमानों की परिभाषा ही काफी होशियारी से बनाई है। दरअसल, अमेरिकी रक्षा विभाग की मिशन सक्षम की परिभाषा का अर्थ युद्ध सक्षम नहीं है। इसका मतलब है कि एक विमान उड़ान भर सकता है और कम से कम एक मिशन को अंजाम दे सकता है।

एफ-35 युद्ध को अंजाम देने में सक्षम नहीं
ऐसे में मिशन सक्षम के रूप में नामित एक विमान कुछ प्रकार के मिशन को अंजाम देने में सक्षम हो सकता है, लेकिन वह पूरी तरह से अपनी क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर सकता है। इसके बजाए, वह जिस मिशन को क्रियान्वित करने में सक्षम हो सकता है, वह परीक्षण या प्रशिक्षण या कोई अन्य मिशन हो सकता है, जिसमें युद्ध शामिल नहीं है। भले ही किसी विमान परीक्षण या प्रशिक्षण के लिए सक्षम माना जाता है, लेकिन यह पूरी श्रृंखला करने में सक्षम नहीं हो सकता है जिसकी आप पूरी तरह कार्यात्मक विमान से अपेक्षा करते हैं। ऐसे में इसे अभी भी मिशन सक्षम के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है, भले ही वह युद्ध के मैदान में सिर्फ चंद हिस्सों को अंजाम देने में सक्षम हो।

वायु सेना और मरीन कोर लक्ष्य से काफी दूर
यह भी जानना जरूरी है कि 55 प्रतिशत मिशन सक्षम दर पर एफ-35 का बेड़ा अपनी तैयारियों के लक्ष्य से काफी पीछे है। अमेरिकी वायु सेना ने एफ-35ए के लिए 90 प्रतिशत और मरीन कोर ने एफ-35बी के लिए 85 प्रतिशत कॉम्बेट रेडीनेस का लक्ष्य रखा है। दूसरे शब्दों में, समग्र रूप से एफ-35 बेड़ा कुछ भी करने में सक्षम होने के अपने मिशन क्षमता लक्ष्य को पूरा करने के करीब भी नहीं है। विमानों की तैयारियों की जांच के लिए एक और पैरामीटर है, जिसे पूर्ण मिशन सक्षम माना जाता है। पूर्ण मिशन सक्षम एफ-35 के लिए उन सभी मिशनों को पूरा करने में सक्षम माना जाता है, जिसके लिए उन्हें बनाया गया है। इसकी जानकारी विमान को ऑपरेशन के लिए सौंपते समय दी जाती है। हालांकि, एफ-35 के केस में अमेरिका पूर्ण मिशन सक्षम लड़ाकू विमानों का डेटा जारी नहीं करता है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...