5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलियोनेल मेसी के नाम ने कैसे बचाई इजरायली दादी की जान, बंदूक...

लियोनेल मेसी के नाम ने कैसे बचाई इजरायली दादी की जान, बंदूक छोड़ सेल्फी लेने लगे हमास आतंकी

Published on

तेल अवीव

इजरायल की एक उम्रदराज महिला ने 7 अक्टूबर को हमास के हमलों से खुद के बचने की कहानी बताई है। 90 साल की एस्थर क्यूनियो ने कहा कि 7 अक्टूबर को दो नकाबपोश फिलिस्तीनी बंदूकधारी उनके घर में घुस आए थे। इस दौरान महिला ने उन बंदूकधारियों से जब कहा कि मैं वहीं से हूं, जहां से मेसी हैं। लियोनेल मेसी अर्जेंटीना के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी हैं। मेसी की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में हैं। मेसी का नाम सुनते ही हमास के आतंकी उस महिला के साथ सेल्फी लेने लगे और उन्हें जिंदा छोड़ दिया।

7 अक्टूबर को महिला के घर में घुसे थे हमास आतंकी
एस्थर क्यूनियो ने बताया कि वह 7 अक्टूबर की सुबह थी। उस दिन गाजा सीमा के पास हमास के आतंकवादियों ने जोरदार हमला किया था। इजरायली नागरिकों की हत्या की जा रही थी, जिसमें किबुत्ज नीर ओज भी शामिल था। इसी जगह पर एस्थर क्यूनियो रह रही थीं। हालांकि, क्यूनियो का जन्म अर्जेंटीना में हुआ था। उन्होंने 7 अक्टूबर को हुए हमलों को लेकर एक नई डॉक्यूमेंट्री में उस भयावह घटना के बारे में बात की है, जो लातीनी-इजरायल समुदाय पर केंद्रित है। इसका नाम वोसेस डेल 7 डी ऑक्टुब्रे – लातीनी कहानियां ऑफ सर्वाइवल” है।

जान बचाने के लिए महिला ने लिया था मेसी का नाम
महिला ने बताया कि 7 अक्टूबर को हमास के दो हथियारबंद आतंकवादी उनके घर में घुस गए। वो जानना चाहते थे कि उनके परिवार के बाकी लोग कहा हैं। इस पर महिला ने कहा, “मुझसे बात मत करो, क्योंकि मैं तुम्हारी भाषा नहीं जानती। तुम अरबी बोलते हो और मैं खराब हिब्रू बोलती हूं।” महिला ने कहा, “मैं अर्जेंटीनियन स्पेनिश ही बोल सकती हूं।” इस पर हमास के उन दोनों आतंकवादियों ने पूछा, “ये अर्जेंटीना क्या है?” इस पर महिला ने अपनी टूटी-फूटी हिब्रू, स्पैनिश और इशारों के साथ हमास के आतंकवादियों से बात करते हुए महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी का सहारा लिया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...