13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलस्ट्रेचर से उठकर सीएसके के लिए बांग्लादेशी गेंदबाज ने मचाया कोहराम, दहल...

स्ट्रेचर से उठकर सीएसके के लिए बांग्लादेशी गेंदबाज ने मचाया कोहराम, दहल गई आरसीबी की टीम

Published on

चेन्नई:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने कोहराम मचा दिया। मुस्तफिजुर ने सीएसके के लिए के लिए अपनी चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 30 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। अपने पहले स्पेल में मुस्तफिजुर इतने घातक साबित हुए कि विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस रन बनाने के लिए तरसते हुए दिखे। पहले स्पेल में मुस्तफिजुर ने दो ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट लिए हासिल कर लिया था।

हालांकि, अपने दूसरे स्पेल में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल सका, लेकिन उन्होंने जिस तरह की गेंदबाजी की उससे आरसीबी के खिलाड़ियों में खौफ साफ देखा गया था। मुस्तफिजुर ने अपनी गेंदबाजी में फाफ डुप्लेसिस, विराट कोहली, कैमरून ग्रीन और रजत पाटीदार का विकेट झटका।

कुछ दिन पहले स्ट्रेचर पर थे मुस्तफिजुर
बता दें कि बांग्लादेश का यह तेज गेंदबाज हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। हालात ये हो गया था कि मुस्तफिजुर अपने पैरों से चलकर मैदान से बाहर नहीं जा सके थे। उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर वापस ले जाया गया था, लेकिन अच्छी बात ये रही कि मुस्तफिजुर की चोट बहुत अधिक गंभीर नहीं रही और आईपीएल में वह सीएसके के लिए वह पूरी तरह से फिट होकर वापस लौटे।

आरसीबी ने 20 ओवर में बनाए 173 रन
मुस्तफिजुर रहमान की घातक गेंदबाजी से उबरने के बाद दिनेश कार्तिक और अनुज रावत की दमदार बैटिंग से आरसीबी की टीम 20 ओवर में 6 विकेट 173 रन बनाने में सफल रही थी। आरसीबी के लिए अनुज ने सिर्फ गेंद में 48 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में उन्होंने चार चौके और 3 छक्के भी लगाए। इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने 26 गेंद में 38 रनों की दमदार पारी खेली। कार्तिक ने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...