5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका ने पहले ही दे दी थी रूस पर आतंकी हमले की...

अमेरिका ने पहले ही दे दी थी रूस पर आतंकी हमले की चेतावनी, पुतिन ने ‘अनसुना’ कर दिया, बच सकती थीं 60 जिंदगियां

Published on

मॉस्को

रूस की राजधानी मॉस्को के एक बड़े कॉन्सर्ट हॉल में आतंकियों ने हमला किया। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। शुक्रवार को कई बंदूकधारी हॉल में घुस गए और ऑटोमैटिक हथियार से गोलियां बरसाई। इस हमले में 60 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। रूस में यह हमला तब हुआ है, जब व्लादिमीर पुतिन एकबार फिर राष्ट्रपति बन गए हैं। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हमले की निंदा की और इसे ‘भीषण त्रासदी’ बताया। हालांकि ऐसी रिपोर्ट्स आ रही है कि इस हमले को लेकर चेतावनी अमेरिका ने रूस को दी थी।

आतंकी संगठन के समाचार एजेंसी अमाक को दिए बयान में इस्लामिक स्टेट ने कहा कि उसने मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क में ‘ईसाइयों’ की सभा पर बड़ा हमला किया। लेकिन इस बयान की पुष्टि नहीं हो सकी है। अमेरिकी अधिकारियों ने इस्लामिक स्टेट की ओर से इस हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जो जानकारी उनके पास है उससे संदेह का कारण नहीं है। CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों को पता था कि ISKP हमले की प्लानिंग कर रहा है। उन्होंने संभावित हमले को लेकर रूसी अधिकारियों को जानकारी दी थी।

मेरिका ने दी थी वॉर्निंग
अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने शुक्रवार की शाम एक बयान में इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी सरकार को रूस में एक योजनाबद्ध आतंकी हमले की जानकारी मिली थी। इसमें एक बड़े समारोह को निशाना बनाया जा सकता था, जिसमें संगीत कार्यक्रम शामिल था। इस कारण विदेश विभाग ने रूस में रह रहे अमेरिकियों के लिए एक सार्वजनिक सलाह जारी की।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अमेरिकी सरकार की लंबे समय से चेतावनी देने वाली नीति है, जिसके तहत रूसी अधिकारियों से भी यह साझा किया गया था।’

सेना की वर्दी पहनकर पहुंचे आतंकी
रूसी समाचार आउटलेस्ट्स के मुताबिक हमलावरों ने बम फेंके, जिससे हॉल में भीषण आग लग गई। जिस समय हमला हुआ, तब 6000 लोग मौजूद थे। वहीं इमारत से बाहर का वीडियो आया, जिसमें आसमान में धुएं का गुबार दिख रहा है। सड़क पर दर्जनों फायर ट्रक, एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां पहुंचीं। यह हमला तब हुआ जब प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड पिकनिक का संगीत सुनने के लिए भीड़ जमा हुई थी। आतंकियों ने एके-47 से गोलियां बरसाई। चश्मदीदों का कहना है कि सेना की वर्दी में यह लोग हॉल में घुसे थे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...