5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी सीट के लालच में पाकिस्तान, दुनिया...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी सीट के लालच में पाकिस्तान, दुनिया भर के देशों को साध रहा

Published on

इस्लामाबाद/न्यूयॉर्क

पाकिस्तान ने 2025 से 2026 तक दो साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक गैर-स्थायी सीट हासिल करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। यह जानकारी शनिवार को मीडिया की एक खबर से मिली। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ समाचारपत्र की खबर के अनुसार पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सुरक्षा परिषद के उद्देश्य में” सार्थक योगदान देने का वादा किया है।

मुनीर अकरम ने शुरू की लॉबिंग
‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत मुनीर अकरम ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान दिवस समारोह के सिलसिले में आयोजित एक स्वागत समारोह में नकदी संकट से जूझ रहे देश की उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की। अकरम ने “अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए यूएनएससी के उद्देश्य में सार्थक योगदान देने” की पाकिस्तान की क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी मिशन में आयोजित इस स्वागत समारोह में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस, संयुक्त राष्ट्र के स्थायी मिशन के शीर्ष राजनयिक और अन्य लोग शामिल हुए।

सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता को जानें
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 5 स्थायी और 15 अस्थायी सदस्य होते हैं। अस्थायी सदस्यों का चुनाव दो वर्ष के लिये होता है। अस्थायी सदस्य देशों को चुनने का उद्देश्य सुरक्षा परिषद में क्षेत्रीय संतुलन कायम करना है। इसमें पांच सदस्य एशियाई या अफ्रीकी देशों से, दो दक्षिण अमेरिकी देशों से, एक पूर्वी यूरोप से और दो पश्चिमी यूरोप या अन्य क्षेत्रों से चुने जाते हैं। अफ्रीका और एशिया महाद्वीप के लिये निर्धारित पांच सीटों में से तीन सीट अफ्रीका के लिये और दो सीट एशिया के लिये रखी गई हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...