13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलदो अंग्रेजों ने बचाई पंजाब की इज्जत, दिल्ली कैपिटल्स की हार से...

दो अंग्रेजों ने बचाई पंजाब की इज्जत, दिल्ली कैपिटल्स की हार से शुरुआत, किंग्स का जोरदार आगाज

Published on

मुल्लांपुर:

पंजाब किंग्स ने अपने नए घर महाराज यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में 17वें सीजन का आगाज जीत के साथ किया है। आईपीएल 2024 में शनिवार शाम टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोरबोर्ड पर 174 रन टांगे थे। जवाब में पंजाब ने आखिरी ओवर में छह विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। पंजाब को दो अंग्रेजों ने मिलकर ये मैच जिताया। लियाम लिविंगस्टोन ने विजयी छक्का मारा और 21 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद लौटे। लिविंगस्टोन के अलावा ऑलराउंडर सैम करन ने 47 गेंद में 63 रन बनाते हुए अपने आईपीएल करियर का बेस्ट स्कोर किया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 42 गेंद में 67 रन की साझेदारी हुई।

19वें ओवर में पलट सकता था मैच
दिल्ली के लिए 19वें ओवर में तेज गेंदबाज खलील अहमद ने उस वक्त उम्मीद की किरण जगाई, जब शुरुआती दो गेंदों में लगातार दो विकेट लिए। इसी ओवर की आखिरी बॉल पर डेविड वॉर्नर ने आसान सा कैच भी छोड़ दिया, वरना शायद नतीजा कुछ और होता। वैसे खलील अहमद काफी महंगे भी साबित हुए, उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में 10.75 की इकॉनमी से 43 रन लुटा दिए, उन्हें दोनों विकेट उनके आखिरी ओवर में ही मिले। इस बीच अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का इंजर्ड होकर मैदान से बाहर चले जाना भी दिल्ली को भारी पड़ा। इसके चलते आखिरी ओवर नए खिलाड़ी सुमित कुमार को दिया गया, जिन पर लिविंगस्टोन हावी हो गए और वह जरूरी छह रन नहीं बचा सके। ईशांत शर्मा ने दो ओवर में 16 रन देकर एक विकेट भी झटका था।

दिल्ली के सारे सूरमा फ्लॉप
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम बल्लेबाजी में बुरी तरह फ्लॉप रही। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के दौरान उसके सारे सूरमा सस्ते में ढेर हो गए। टीम नौ विकेट पर 174 रन ही बना सकी। दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने 13 गेंद में दो चौके से 18 रन बनाए। टीम के लिए शीर्ष स्कोरर शाई होप रहे, जिन्होंने 33 रन की पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक पोरेल ने 32 रन का योगदान दिया। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल ने दो दो विकेट चटकाए जबकि कागिसो रबाडा, हरप्रीत बरार और राहुल चाहर को एक-एक विकेट मिला।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...