13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलकेएल राहुल की फिफ्टी भी लखनऊ को नहीं जिता सकी, राजस्थान की...

केएल राहुल की फिफ्टी भी लखनऊ को नहीं जिता सकी, राजस्थान की रॉयल जीत

Published on

जयपुर:

राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज जीत के साथ किया है। सवाई मानसिंह स्टेडियम यानी अपने गढ़ में राजस्थान ने लखनऊ सुपरजायंट्स पर 20 रन की बड़ी जीत हासिल की। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान संजू सैमसन के नाबाद अर्धशतक के बूते स्कोरबोर्ड पर चार विकेट के नुकसान पर 193 रन टांगे, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम कप्तान राहुल और निकोलस पूरन की फिफ्टियों के बावजूद 20 ओवर में 173/6 रन ही बना पाई। शानदार बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजों ने भी राजस्थान के लिए कमाल का प्रदर्शन किया। विदेशी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, नांदरे बर्गर ने अच्छी गेंदबाजी की। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल ने भी कसी गेंदबाजी करते हुए एक-एक विकेट अपने नाम किए।

बेकार गया राहुल-पूरन का अर्धशतक
लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए 13वें ओवर तक हालात काबू में थे। स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 122 रन हो चुका था। निकोलस पूरन और केएल राहुल अपने-अपने अर्धशतक के करीब थे। जीत के लिए 24 गेंद में 49 रन और चाहिए थे। यहां से राजस्थान ने शिकंजा कसना शुरू किया। 17वें ओवर की पहली गेंद पर संदीप शर्मा ने केएल राहुल को आउट कर मैच पलट दिया। इंजरी से कमबैक कर रहे राहुल 44 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए। अगले ही ओवर में नए बल्लेबाज स्टोइनिस को सेट होने से पहले अश्विन ने निपटा दिया। आखिरी दो ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 38 तो अंतिम ओवर में 27 रन की दरकार थी, लेकिन आवेश खान ने निकोलस पूरन के इरादों पर पानी फेर दिया। पूरन ने 41 गेंद में 64 रन की नाबाद पारी खेली।

वाइड (एक रन भागा)
पहली गेंद डॉट
दूसरी गेंद डॉट
तीसरी गेंद सिंगल
चौथी गेंद सिंगल
पांचवीं गेंद सिंगल
छठी गेंद सिंगल

संजू-रियान की आतिशी पारी
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही थी। अफगानिस्तान के पेसर नवीन-उल-हक ने जोस बटलर (नौ गेंद में 11 रन) को आउट कर मेजबानों की शुरुआत खराब कर दी थी, इसके बाद यशस्वी जायसवाल (12 गेंद में 24 रन) और संजू सैमसन (52 गेंद में नाबाद 82 रन) ने पारी को आगे बढ़ाया। यशस्वी को पांचवें ओवर में आउट कर मोहसिन खान ने राजस्थान को दूसरा झटका दिया तो इसके बाद आए नए बल्लेबाज रियान पराग ने लखनवी गेंदबाजों की बेदम पिटाई कर दी। चौथे नंबर पर उतरे रियान पराग ने 29 गेंद में 43 रन बनाए। वह सीजन के पहले ही मैच में अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन तभी नवीन ने मैच में अपना दूसरा विकेट लेते हुए राजस्थान को 142 के स्कोर पर तीसरा झटका दे दिया। शिमरोन हेटमेयर (सात गेंद में 5 रन) के जल्दी आउट होने के बाद छठे नंबर पर आए ध्रुव जुरेल ने 12 गेंद में 20 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिससे राजस्थान का स्कोर 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 193 रन तक पहुंच पाया। लखनऊ के लिए नवीन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए तो मोहसिन और रवि बिश्नोई के खाते में एक-एक सफलता आई।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...