5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयश्रीलंका जा रहे जहाज की टक्कर और नदी में समा गया अमेरिका...

श्रीलंका जा रहे जहाज की टक्कर और नदी में समा गया अमेरिका का ऐतिहासिक पुल…

Published on

बाल्टीमोर,

अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में एक ब्रिज के ढह जाने के बाद नदी में सर्च अभियान जारी है. बताया जा रहा है कि अब तक दो लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जिसमें एक की हालत गंभीर है. नदी में 5-7 लोगों की तलाश की जा रही है. ब्रिज मंगलवार तड़के एक सिंगापुर के झंडे वाले कार्गो शिप के टकरा जाने के बाद ढह गया.

बाल्टीमोर सिटी फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, लगभग 1:30 बजे एक जहाज बाल्टीमोर में की ब्रिज से टकराया, जिससे ब्रिज ढह गया. टक्कर के समय कई वाहन पुल पर थे जो पटाप्सको नदी में समा गए. उन्होंने बताया कि दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में, जहाज ट्रैकिंग डेटा के हवाले से बताया कि सिंगापुर-झंडे वाला कंटेनर जहाज ‘डाली’ उस समय ब्रिज के पास था, जिसके टकराने से हादसा हुआ.

फुटेज देखने के बाद, एक्सपर्ट ने हादसे की चार वजहें बताई हैं, जिनमें हो सकता है कि (1) मुख्य इंजन फेल्यर, (2) स्टीयरिंग फेल्यर, (3) जनरेटर ब्लैकआउट और (4) पायलट की गलती की वजह से हादसा हुआ होगा.

‘घर हिलने लगा, विनाशकारी था हादसा’
बताया जा रहा है कि कार्गो शिप 12.44 बजे बाल्टीमोर पोर्ट से श्रीलंका के लिए रवाना हुआ था और 1.30 बजे शिप अपना रास्ता भटक गया और फिर ब्रिज के साथ टक्कर हो गई. ब्रिज के ढहने के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि उनका घर हिलने लगा. ब्रिज के आसपास रहने वाली एक महिला ने बताया कि हादसा बहुत ही विनाशकारी था.

पिलर से टकराया और ढह गया ब्रिज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेस ओशियन द्वारा रजिस्टर्ड डाली जहाज का संचालन सिनर्जी मरीन द्वारा किया जाता है. सिनर्जी मरीन कॉर्प ने कहा कि जहाज डाली ब्रिज के एक पिलर से टकरा गया. कंपनी ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और जहाज पर सभी क्रू मेंबर भारतीय थे.

1977 में खोला गया था Key Bridge
पटप्सको नदी पर बने Francis Scott Key Bridge का नाम अमेरिकी राष्ट्रगान ‘स्टार स्पैंगल्ड बैनर’ के लेखक के नाम पर रखा गया था, जो 1814 में बाल्टीमोर की लड़ाई में ब्रिटिश हार देखने के बाद यह लिखा था. 1.6 मील लंबे 4-लेन ब्रिज को 1977 में खोला गया था. इसे I-695 Key Bridge (बाल्टीमोर बेल्टवे) के रूप में भी जाना जाता है.

ब्रिज को बनाने में 110 मिलियन डॉलर का खर्च
110 मिलियन डॉलर की अनुमानित लागत पर बने इस ब्रिज के रास्ते रोजाना सैकड़ों जहाज क्रॉस करते हैं. इस ब्रिज के माध्यम से हर रोज भारी ट्रैफिक गुजरती है. बताया जाता है कि 2023 के दौरान इस ब्रिज पर करीब 8.5 लाख ऑटो और हल्के ट्रकों ने यात्रा की, जो किसी भी अमेरिकी पोर्ट में सबसे ज्यादा है. यह पोर्ट कृषि और निर्माण मशीनरी, चीनी, जिप्सम और कोयले का भी प्रबंधन करता है

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...