5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल के मेयर की बेटी Goa से लापता... दो दिन बाद फ्रेंड्स...

नेपाल के मेयर की बेटी Goa से लापता… दो दिन बाद फ्रेंड्स के साथ होटल में मिली

Published on

पणजी,

नेपाल के मेयर की 36 वर्षीय बेटी के गोवा से लापता हो गई थी. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूरे राज्य में तेजी से तलाशी अभियान शुरू किया और लड़की का पता लगा लिया. पुलिस का कहना है कि लड़की गोवा के एक होटल में अपनी दो फ्रेंड्स के साथ मिली है. लड़की यहां एक महीने पहले ओशो ध्यान केंद्र में आई थी. लापता होने की खबर मिलते ही नेपाल से उसके परिजन भी आ गए हैं.

पुलिस के पास जो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, उसमें कहा गया था कि आरती हमाल नेपाल की रहने वाली हैं, वह मंगलवार से लापता हो गई थीं. यह शिकायत मिलने पर मंड्रेम पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू की. पुलिस की कई टीमों ने गोवा के अस्पतालों और विभिन्न होटलों की जांच की. इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज खंगाले. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लापता लड़की का पता लगा लिया. वह चोपडेम पेरनेम गोवा में मिली है.

उत्तरी गोवा के एसपी अक्षर कौशल ने बताया कि यह लड़की पिछले कुछ दिनों से गोवा के मांदरे में रह रही थी. वह कल से लापता थी. कंप्लेंट के आधार पर हमने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की और करीब 12 घंटे में लड़की को ढूंढ़ लिया.

बताया जा रहा है कि आरती हमाल नाम की यह लड़की नेपाल के मेयर की बेटी है. आरती पिछले कुछ दिन से उत्तरी गोवा के आश्वेम के जोरबा वाइब्स होटल में रह रही थी. वो मंगलवार से गायब थी. नेपाल के मेयर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि बेटी गोवा में लापता हो गई है, कृपया उसे ढूंढ़ने में मदद करें.

मामले को लेकर सीनियर पुलिस अधिकारी ने क्या बताया?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तरी गोवा में मंड्रेम के पास से लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी. वह यहां ओशो ध्यान केंद्र पर एक महीने पहले नेपाल से आई थी. शिकायत मिलने के बाद लड़की को ढूंढ़ने के लिए पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया.

लापता होने की खबर मिलते ही नेपाल से गोवा पहुंचे परिजन
पुलिस ने बताया कि आरती हमाल अक्सर गोवा आती रहती हैं. आरती ने अपना फोन ओशो ध्यान केंद्र में ही छोड़ दिया था, जिसके कारण पुलिस को उसे खोजने में दिक्कत हुई. बुधवार को आरती हमाल चोपडेम गांव के एक होटल में दो अन्य महिलाओं के साथ मिली, जो उसकी दोस्त हैं. पुलिस आरती के बयान दर्ज कर रही है. वहीं लापता होने की सूचना के बाद आरती के परिजन भी गोवा पहुंच चुके हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...