12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलट्रेविस हेड ने बनाया फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा ने मिनटों...

ट्रेविस हेड ने बनाया फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा ने मिनटों में तोड़ दिया रिकॉर्ड!

Published on

हैदराबाद

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 8वें मैच में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग से पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस दहल गई। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने बैक टू बैक फिफ्टी जड़ते हुए आईपीएल के 17वें सीजन में बड़ा कारनामा कर दिखाया। अभिषेक ने आईपीएल के 17वें सीजन में सिर्फ 16 गेंद में फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हैरानी की बात यह है कि कुछ मिनट पहले ही उनके साथ बैटिंग कर रहे ट्रेविस हेड 18 गेंद में इस सीजन का पहले तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था, लेकिन अभिषेक शर्मा ने मिनटों में ही इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

मुंबई के खिलाफ इस मैच में ट्रेविस हेड ने 24 गेंद में 62 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और तीन छक्के भी लगाए। ट्रेविस के साथ अभिषेक शर्मा ने तो सिर्फ छक्के के साथ डील किया। उन्होंने 23 गेंद में 63 रनों की धुआंधार पारी खेली। अभिषेक ने 7 छक्के और 3 चौके अपने नाम किए। इन दोनों के तूफानी बैटिंग के आगे मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गई।

हेनरिच क्लासेन ने 23 गेंद में ठोकी फिफ्टी
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के धूम धड़ाके के बाद हेनरिच क्लासेन ने भी मुंबई के गेंदबाजों के खिलाफ अपना हाथ खोला और सिर्फ 23 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इस तरह सनराइजर्स की पारी में क्लासेन तीसरे बल्लेबाज बने जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली।

मुंबई ने टॉस जीत चुनी थी पहले गेंदबाजी
सनराइजर्स के खिलाफ इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन उनका यह फैसला पूरी तरह से उल्टा पड़ गया। मयंक अग्रवाल के विकेट के बाद तो सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने ऐसा गियर बदला कि मुंबई की टीम के होश गए। ट्रेविस हेड और अभिषेक का शर्मा तूफान थमने का नाम ही लिया था कि हेनरिच क्लासेन और एडेन मार्करम ने मोर्चा संभालते हुए मुंबई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा कर रख दी।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...