9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान में चीनी इंजीनियरों की हत्‍या, जिनपिंग के ड्रीम प्रॉजेक्‍ट को बड़ा...

पाकिस्‍तान में चीनी इंजीनियरों की हत्‍या, जिनपिंग के ड्रीम प्रॉजेक्‍ट को बड़ा झटका, खटाई में पड़ेगा सीपीईसी?

Published on

इस्‍लामाबाद:

पाकिस्तान में चीन के पैसों से चलने वाले प्रोजेक्ट सीपीईसी पर विद्रोहियों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। ये हमले खासतौर पर चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर किया जा रहा है। हाल में ही ऐसे ही एक आत्मघाती हमले में पांच चीनी इंजीनियरों की मौत हो गई थी। ऐसे में विशेषज्ञों को आशंका है कि पाकिस्तान में सीपीईसी पर बढ़ते हमले से इसकी फंडिंग पर ब्रेक लगने का खतरा है। इसके अलावा चीन का पाकिस्तान पर अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर दबाव बढ़ाने की भी आशंका है। इस्लामाबाद से लगभग 270 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बेशम में मंगलवार को एक आत्मघाती हमले में पांच चीनी इंजीनियर और उनके पाकिस्तानी ड्राइवर की मौत हो गई।

एक हफ्ते में तीसरी घटना
इस हमले में मारे गए चीनी इंजीनियर चीन समर्थित 4,320 मेगावाट बिजली उत्पादन विकास, दासू जलविद्युत परियोजना के लिए जा रहे थे। हिंसा के मद्देनजर 4.2 अरब डॉलर की परियोजना पर निर्माण कार्य निलंबित कर दिया गया था। बेशम घटना केवल एक सप्ताह में चीनी हितों पर या उसके निकट तीसरा घातक हमला था। ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स और एक नौसैनिक हवाई अड्डे को पिछले हफ्ते दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में अलगाववादियों ने निशाना बनाया था, जो चीनी नागरिकों को अपने क्षेत्र के संसाधनों का शोषण करने वाले के रूप में देखते हैं। ग्वादर चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की आधारशिला है, जो बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) का 50 अरब डॉलर का घटक है।

कौन कर रहा चीनी नागरिकों पर हमले
अभी तक किसी भी समूह ने बेशम हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हाल के वर्षों में, पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि से जूझ रहा है, जिसमें पाकिस्तानी तालिबान से लेकर अलगाववादियों तक के असंख्य समूह शामिल हैं, जो बलूचिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में अपनी मातृभूमि बनाने की कोशिश कर रहे हैं। “द मेकिंग ऑफ पाकिस्तानी ह्यूमन बॉम्ब्स” के लेखक खुरम इकबाल ने कहा कि ताजा हमला भाड़े के जिहादियों का काम हो सकता है। उन्होंने कहा, “वे एक (आतंकवादी) संगठन से दूसरे संगठन में चले जाते हैं, वैचारिक कारणों से शायद ही कभी जिहाद करते हैं।” “बल्कि, वे अक्सर वित्तीय प्रोत्साहन (पैसों) के लिए व्यावहारिक रूप से कार्य करते हैं।”

चीन बार-बार दे रहा पाकिस्तान को चेतावनी
चीन ने बार-बार पाकिस्तान से अपने नागरिकों और निवेशों की सुरक्षा के लिए और अधिक प्रयास करने का आग्रह किया है, जिसकी नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान को सख्त जरूरत है। पाकिस्तान में चीनी दूतावास ने बेशम हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मांग की कि इसकी गहन जांच की जाए। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “हम पाकिस्तान से चीनी नागरिकों, संस्थानों और पाकिस्तान में परियोजनाओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए कहते हैं।” इसके जवाब में पाकिस्तान ने हमले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

खतरे में पड़ सकता है चीनी निवेश
कायद-ए-आजम यूनिवर्सिटी इस्लामाबाद के सहायक प्रोफेसर मुहम्मद शोएब ने निक्केई एशिया को बताया, “2021 में, उसी क्षेत्र में एक हमले में नौ चीनी इंजीनियर मारे गए थे और अब यह हमला एक गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत देता है।” उन्होंने कहा, “हमलों की तीव्रता और आवृत्ति में वृद्धि के अलावा, चीनियों को सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि सुरक्षा की कई परतों के बावजूद उनके लोग मारे जा रहे हैं।” शोएब ने कहा, “चीनी पाकिस्तान के साथ किसी भी बड़े आर्थिक समझौते पर आगे नहीं बढ़ेंगे।” “चीन पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता को लेकर भी चिंतित है और अब सुरक्षा स्थिति उसे आगे की आर्थिक भागीदारी को रोकने का एक अच्छा बहाना प्रदान करेगी।”

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...