12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेल4,4,6,4 और 6 के साथ रियान पराग ने मचाई तबाही, अंतिम ओवर...

4,4,6,4 और 6 के साथ रियान पराग ने मचाई तबाही, अंतिम ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को दहलाया

Published on

जयपुर

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 9वें मैच में रियान पराग ने अपनी तूफानी फिफ्टी से तबाही मचा दी। राजस्थान रॉयल्स का यह बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 45 गेंद में 84 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 7 चौके भी उड़ाए। रियान पराग का सबसे विध्वंसक रूप पारी के अंतिम ओवर में एनरिक नॉर्खिया के खिलाफ देखने को मिला, जब लगातार चार गेंद पर उन्होंने चौके और छक्के उड़ाए। नॉर्खिया के ओवर में रियान पराग ने कुल 25 रन बटोरे।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए 20वां ओवर लेकर एनरिक नॉर्खिया के खिलाफ रियान पराग ने पहली गेंद से प्रहार करना शुरू कर दिया था। नॉर्खिया ने पहली गेंद पर नॉर्खिया को करारा चौका जड़ा दिया। रियान ने दूसरी गेंद का भी वही हाल किया। अब तीसरी गेंद पर बारी थी छक्का लगाने की। तीन गेंद पर 14 रन बटोरने के बाद भी रियान शांत नहीं बैठने वाले थे। चौथी गेंद पर फिर से उन्होंने चौका जड़ दिया। लगातार चार बाउंड्री पड़ने के बाद नॉर्खियां पूरी तरह से हताश हो गए थे। वह खुद को संभाल पाते कि पांचवीं गेंद को भी रियान ने स्टेडियम में पहुंचाकर 6 रन बटोर लिए। ओवर की अंतिम गेंद पर भी रियान की कोशिश बड़ा शॉट लगाने की रही, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इस तरह उन्होंने आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को दहलाते हुए कुल 25 रन अपने नाम किए।

राजस्थान ने बनाए 185 रन
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमी शुरुआत करने के बाद राजस्थान के बल्लेबाजों ने 10 ओवर के बाद अपना हाथ खोलना शुरू किया। टॉप ऑर्डर बिखरने के बाद मध्यक्रम में कुछ देर के लिए रविचंद्रन अश्विन ने मोर्चा संभाला और 19 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 29 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 20 और शिमरन हेटमायर ने 14 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...