12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलकुलदीप यादव की मैदान पर 'गुंडागर्दी', ऋषभ पंत के हाथ पकड़कर करवाया...

कुलदीप यादव की मैदान पर ‘गुंडागर्दी’, ऋषभ पंत के हाथ पकड़कर करवाया DRS, कप्तान हो गए खफा?

Published on

जयपुर:

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स एक दूसरे से लोहा ले रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जोकि काफी असरदार भी साबित हुआ। डीसी के तेज गेंदबाजों ने तो प्रभावित किया ही। लोकिन उसके बाद भारतीय टीम और दिल्ली के जादुई स्पिनर कुलदीप यादव ने भी महफिल लूट ली। यादव की गेंदबाजी के सामने रॉयल्स संघर्ष करते हुए नजर आए। वहीं कुलदीप ने आरआर के स्टार ओपनर जोस बटलर को भी कुलदीप यादव ने चलता किय। हालांकि उनको आउट करने के लिए दिल्ली को डीआरएस लेना पड़ा। लेकिन जिस तरह से कुलदीप ने ऋषभ पंत से डीआरएस लिया, वो देखने वाला मोमेंट था।

कुलदीप ने ऋषभ पंत से जबरदस्ती लिया डीआरएस
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की पारी का 8वां ओवर दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कुलदीप यादव डाल रहे थे। उस ओवर की दूसरी गेंद पर जोस बटलर स्ट्राइक पर थे। बटलर ने कुलदीप यादव के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की। हालांकि वह गेंद की लाइन और लेंथ को पूरी तरह से मिस कर गए। ऐसे में गेंद सीधा आकर उनके पैड्स पर लगी।

कुलदीप यादव और टीम ने जोरदार अपील की। लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। लेकिन कुलदीप पूरी तरह से कॉन्फिडेंट थे कि बटलर आउट हैं। ऐसे में उन्होंने पंत को डीआरएस लेने को बोला। लेकिन पंत ज्यादा कॉन्फिडेंट नहीं थे। लेकिन यादव ने कप्तान के साथ जो किया वो देखने वाला मंजर था। कुलदीप ने खुद ऋषभ पंत के हाथ पकड़कर डीआरएस का जेस्चर किया। इसके बाद पंत भी हंसने लगे। अच्छी बात यह है कि डीआरएस लेना सफल रहा और बटलर सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। बात करें मैच की तो, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज आरआर के बल्लेबाजों पर दबदबा बनाकर गेंदबाजी कर रहे हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...