9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसीमा का जिस्म देखने आते हैं लोग, सचिन की निकाल लूंगा आंखें......

सीमा का जिस्म देखने आते हैं लोग, सचिन की निकाल लूंगा आंखें… पाकिस्तानी गुलाम हैदर ने दी धमकी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान से भारत आने वालीं सीमा हैदर का मामला अब अदालत में पहुंच गया है। सीमा हैदर की नोएडा के रहने वाले सचिन से पबजी खेलते हुए बातचीत शुरू हुई थी। बाद में सीमा अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत में घुस आईं। पाकिस्तान में बैठे सीमा के शौहर गुलाम हैदर अभी भी उनके ऊपर भड़के हुए हैं। वहीं दूसरी ओर भारत में गुलाम ने अपने वकील मोमिन मलिक के माध्यम से अदालत का रुख किया है। सीमा और सचिन के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। मलिक ने CrPC की धारा 156 (3) के तहत आवेदन दायर किया, जिसके तहत मजिस्ट्रेट जांच की अनुमति मिलती है।

कथित तौर पर सीमा और सचिन ने काठमांडू में शादी कर ली थी। मोमिन का आरोप है कि सीमा ने गुलाम हैदर से तलाक लिए बिना ही सचिन से शादी कर ली है। इस वजह से उनकी शादी वैध नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अदालत ने नोएडा पुलिस को नोटिस जारी कर 18 अप्रैल तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है। वहीं गुलाम हैदर सीमा-सचिन पर भड़के हुए हैं। गुलाम हैदर अपने बच्चों को लगातार वापस पाकिस्तान भेजने की मांग उठा रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चे भारत में सुरक्षित नहीं।

सीमा का जिस्म देखने आते हैं लोग
सीमा हैदर को लेकर गुलाम ने भड़कते हुए कहा कि आपको लगता है कि ठुमके लगाकर लोग आपके साथ हैं। वह जिस्म देखने आते हैं। गुलाम ने कहा, ‘सीमा आपको कोई भी इज्जत की निगाहों से नहीं देखता है। आपको लगता है कि जैसे आप आज ठुमके लगा रही हो, वैसे ही कल बच्चियां ठुमके लगाएंगी। ये आपकी भूल है।’ सचिन को धमकी देते हुए गुलाम ने कहा, ‘मुझे भारत की अदालतों पर भरोसा है। वो वक्त दूर नहीं जब मैं सचिन को घसीटकर अदालत में ले जाउंगा।’

गुलाम ने सचिन को दी धमकी
सचिन कई बार कह चुके हैं कि सीमा के बच्चे उनके हैं। इस पर गुलाम हैदर ने गुस्से में कहा, ‘ये सचिन के बच्चे नहीं हैं। वो गुलाम हैदर के बच्चे हैं। उनका बाप अभी जिंदा है। आंखें निकाल दूंगा मैं।’ गुलाम ने भारत के लोगों से कहा कि वह उनके बच्चों को दिलाने में मदद करें। सीमा के वकील एपी सिंह का कहना है कि अदालत में मोमिन का एप्लीकेशन एक पब्लिसिटी स्टंट है। उन्होंने कहा, ‘CrPc किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारत में मामला दर्ज करने की इजाजत नहीं देता।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...