लखनऊ:
आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर पंजाब किंग्स से हो रही है। लखनऊ के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर उतरे तो जूझ रहे थे। अपनी पहली 9 गेंदों पर उनके बल्ले से सिर्फ 7 ही रन निकले। इसमें एक भी बाउंड्री नहीं थी। लेकिन इसके बाद स्टोइनिस ने हाथ खेलने को फैसला किया। उनके निशाने पर पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर राहुल चाहर आ गए।
स्टोइनिस ने दो गेंद पर मारे दो छक्के
राहुल चाहर के खिलाफ 8वें ओवर की दूसरी गेंद को मार्कस स्टोइनिस ने सामने की तरफ छक्का मारा। उन्होंने खड़े खड़े गेंद को गेंदबाज के सिर के ऊपर से बाउंड्री के बाहर भेज दिया। सामने छक्का खाने के बाद राहुल चाहर ने शॉट गेंद डाली। स्टोइनिस इसके लिए भी तैयार थे। उन्होंने बैकफुट पर जाकर गेंद को पुल कर दिया। यह गेंद भी छक्के के लिए बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई।
6️⃣,6️⃣ & 🆆
Rahul Chahar wins the battle 🆚 Marcus Stoinis#PBKS get their 3rd wicket
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #LSGvPBKS pic.twitter.com/7whRRGpBxy
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2024
राहुल चाहर की दमदार वापसी
लगातार दो छक्के खाने के बाद राहुल चाहर ने दमदार वापसी की। इस बार उन्होंने तेज गेंद डाली। स्टोइनिस ने इसे भी पुल करना चाहा लेकिन गेंद तेज थी और उनका विकेट उड़ा गई। इसके बाद राहुल चाहर का सेलिब्रेशन देखने लायक था। 12 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेलने के बाद स्टोइनिस को पवेलियन लौटना पड़ा। चाहर टूर्नामेंट के शुरुआत दो मैचों में महंगे रहे थे और उन्हें सिर्फ एक ही विकेट भी मिला था।
फॉर्म से जूझ रहे स्टोइनिस
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का फॉर्म काफी सही से साथ नहीं दे रहा है। यही वजह है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया है। अगर आईपीएल में स्टोइनिस फॉर्म नहीं दिखते हैं तो उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होना पड़ सकता है। जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की अगुवाई में टूर्नामेंट खेला जाना है।
