12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलगब्बर की पारी बेकार... मयंक-मोहसिन के सामने बेबस पंजाब किंग्स, लखनऊ ने...

गब्बर की पारी बेकार… मयंक-मोहसिन के सामने बेबस पंजाब किंग्स, लखनऊ ने जीता मैच

Published on

लखनऊ,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच रोमांचक मैच खेला गया. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ टीम ने 21 रनों से धांसू अंदाज में जीत दर्ज की.

मैच में पंजाब किंग्स को 200 रनों का टारगेट मिला था, जिसके जवाब में शिखर धवन की कप्तानी वाली यह टीम 5 विकेट गंवाकर 178 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया. कप्तान धवन ने 50 गेंदों पर सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी खेली. जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 29 गेंदों पर 42 रन बनाए. दोनों ने 102 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी.

मगर मिडिल ऑर्डर में पूरा मामला गड़बड़ा गया. तेज गेंदबाज मयंक यादव ने 3 और मोहसिन खान ने 2 विकेट लेकर पंजाब टीम की कमर तोड़ दी और लखनऊ को मैच जिताया. इन दोनों के आगे सैम करन, प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा कोई नहीं चल सका.

पंजाब की पारी का स्कोरकॉर्ड -:

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
जॉनी बेयरस्टो 42 मयंक यादव 1-102
प्रभसिमरन सिंह 19 मयंक यादव 2-128
जितेश शर्मा 6 मयंक यादव 3-139
शिखर धवन 70 मोहसिन खान 4-141
सैम करन 00 मोहसिन खान 5-141

डिकॉक के बाद पूरन-पंड्या का बल्ला चला
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ टीम ने धांसू शुरुआत की और 8 विकेट गंवाकर 199 रन बनाए. टीम के लिए ओपनर क्विंटन डिकॉक ने 38 गेंदों पर सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली. जबकि इस मैच में कप्तानी संभाल रहे निकोलस पूरन ने 21 गेंदों पर 42 और क्रुणाल पंड्या ने 22 गेंदों पर 43 रन बनाए. पंजाब के लिए सैम करन ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके.

लखनऊ की पारी का स्कोरकॉर्ड -: (199/8, 20 ओवर)

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
केएल राहुल 15 अर्शदीप सिंह 1-35
देवदत्त पडिक्कल 9 सैम करन 2-45
मार्कस स्टोइनिस 19 राहुल चाहर 3-78
क्विंटन डिकॉक 54 अर्शदीप सिंह 4-125
निकोलस पूरन 42 कगिसो रबाडा 5-146
आयुष बदोनी 8 सैम करन 6-189
रवि बिश्नोई 0 सैम करन 7-189
मोहसिन खान 2 रनआउट 8-197

राहुल की जगह निकोलस ने संभाली कप्तानी
लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल अनफिट हैं, इस कारण इस मुकाबले में वो कप्तानी नहीं कर सके. उनकी जगह निकोलस पूरन ने कमान संभाली. पूरन ने बताया था कि केएल राहुल बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान में उतरेंगे. ऐसा हुआ भी. मैच में राहुल ने 9 गेंदों पर 15 रन बनाए.

मौजूदा सीजन में शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब टीम का यह तीसरा और लखनऊ टीम का दूसरा मुकाबला रहा. केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ टीम ने पहला मुकाबला गंवाया था. अब दूसरा जीत लिया है. जबकि पंजाब ने 3 में से एक मैच जीता और 2 हारे हैं.

लखनऊ ने इस सीजन में जीत का खाता खोला
पंजाब टीम ने इस सीजन में अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 4 विकेट से जीता था. जबकि दूसरे मैच में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. दूसरी ओर लखनऊ टीम ने अपना पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 20 रनों से हारा था. अब दूसरा जीत लिया है.

बता दें कि लखनऊ टीम ने 2022 सीजन में एंट्री की है. यह उसका IPL में तीसरा ही सीजन है. ऐसे में अब तक लखनऊ और पंजाब के बीच सिर्फ 4 ही मुकाबले खेले गए हैं. इसमें लखनऊ टीम ने 3 और पंजाब ने एक मैच जीता है. लखनऊ के मैदान पर दोनों ने अब तक 2 ही मैच खेले हैं, जिसमें LSG को जीत मिली.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...