9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसमुद्र में दफन है प्राचीन जहाज, 2400 साल पहले काला सागर में...

समुद्र में दफन है प्राचीन जहाज, 2400 साल पहले काला सागर में डूबा, आज भी बिल्कुल नए जैसा

Published on

वॉशिंगटन:

समुद्र रहस्यों से भरा है। इसकी गहराई में कई जहाज दफन हैं। समुद्र में 2 किमी की गहराई में 2400 साल पुराने एक जहाज का मलबा है। यह आज भी बचा हुआ है। यह एक ग्रीक व्यापारिक जहाज है जो बुल्गारिया के तट के पास काला सागर में डूब गया था। आश्चर्यजनक रूप से इसे संरक्षित अवस्था में खोजा गया। जांच करने पर पता चला कि यह 400 ईसा पूर्व पुराना है। 2017 के अंत में एक एंग्लो-बल्गेरियाई टीम ने इस जहाज को पड़ा पाया था। 75 फीट का यह जहाज दुनिया के सबसे पुराने और ज्ञात जहाज का मलबा है।

हजारों वर्षों से सतह की गहराई में होने के बावजूद इसकी पतवार, रोइंग बेंच और यहां तक कि इसकी पकड़ की सामग्री आज भी वैसी है, जैसे पहले थी। इसके सुरक्षित बचे रहने का कारण इतनी गहराइयों में ऑक्सीजन की कमी है। इसका मतलब हुआ कि यहां कार्बनिक पदार्थ हजारों वर्षों तक संरक्षित रह सकते हैं। काला सागर समुद्री पुरातत्व परियोजना की ओर से 65 जहाजों के मलबे खोजे गए थे। यह भी उनमें से एक है। इस परियोजना में 2000 वर्ग किमी से ज्यादा समुद्र तल का एडवांस्ड मैपिंग टेक्नोलॉजी के जरिए सर्वेक्षण किया गया।

प्राचीन फूलदान पर बना है जहाज
इसके अलावा 17 वीं सदी का कोसैस छापा मारने वाला बेड़ा और एम्फोरा जार से भरे रोमन व्यापारिक जहाज को खोजा गया। लेकिन ग्रीक व्यापारी जहाज उसी प्रकार का है, जो पहले केवल प्राचीन ग्रीक मिट्टी के बर्तनों के किनारे देखा गया था। ब्रिटिश संग्रहालय में रखा ‘सायरन फूलदान’पर इसी तरह का जहाज बना है। 480 ईसापूर्व के फूलदान में ओडीसियस को मस्तूल से बंधा हुआ दिखाया गया है। उसका जहाज तीन पौराणिक समुद्री अप्सराओं के बीच से गुजर रहा था, जिनकी धुन नाविकों को मौत के मुंह में धकेल देती थी।

2400 पुराना निकला जहाज
रिसर्च टीम ने जहाज की जांच के लिए इसका एक टुकड़ा लिया। इससे जहाज के कम से कम 2,400 साल पुराने होने की पुष्टि हुई। इस अभियान में साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम भी शामिल थी। संस्थान में पुरातत्व के प्रोफेसर, जॉन एडम्स ने कहा कि इस जहाज की खोज एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में कभी सोचा नहीं था। इस जहाज पर क्या लदा था, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। शोधकर्ताओं के मुताबिक आगे की जांच के लिए इसके फंडिग की जरूरत होगी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...