12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलदामाद के लिए ससुर शाहिद अफरीदी ने खोला मोर्चा, बाबर को मिली...

दामाद के लिए ससुर शाहिद अफरीदी ने खोला मोर्चा, बाबर को मिली कप्तानी तो उगलने लगे जहर

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट में टीम कप्तानी को लेकर हुए बदलाव के साथ ही बवाल शुरू हो गया है। वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए दोबारा बाबर आजम को कप्तान बनाया गया है। पिछले विश्व कप में पाकिस्तानी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाबर से कप्तानी छीन ली गई थी। बाबर की जगह तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाया गया था, लेकिन टीम के प्रदर्शन में फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फिर से अपने पुराने कप्तान बाबर भारोसा जताया है।

बाबर आजम को कप्तानी मिलते ही पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद शफरीदी जो कि शाहीन के ससुर भी हैं, उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शाहिद ने एक ट्वीट कर टीम कप्तानी को लेकर अपनी बात रखी, जिससे पता चलता है कि वह बाबर आजम को कप्तानी मिलने से खुश नहीं है। दरअसल शाहिद अफरीदी ने ट्वीट कर लिखा, मैं चयन समिति में बेहद अनुभवी क्रिकेटरों के फैसले से हैरान हूं। मेरा अब भी मानना है कि अगर बदलाव जरूरी था तो रिजवान सबसे अच्छा विकल्प था! लेकिन अब फैसला हो गया है तो मैं टीम पाकिस्तान और बाबर आजम को अपना पूरा समर्थन और शुभकामनाएं देता हूं।’

शाहिद ने रिजवान को बताया कप्तानी का विकल्प
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में पिछले कई महीनों से कप्तानी को लेकर उठा पटक चल रही है। विश्व कप के बाद शान मसूद को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी, तो शाहीन को वनडे और टीम में कमान मिली थी। वहीं अब जब बोर्ड ने फिर बदलाव किया है तो शाहिद अफरीदी ने मानना है कि बाबर आजम से कप्तानी में बेहतर विकल्प विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हो सकते थे। बता दें कि रिजवान लंबे समय तक बाहर की कप्तानी में उप कप्तान रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी, पीसीबी एक बार रिजवान को भी मौका देना चाहेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...