12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलउम्र को लेकर ताना मार रहे थे रवि शास्त्री, मोहित शर्मा ने...

उम्र को लेकर ताना मार रहे थे रवि शास्त्री, मोहित शर्मा ने मजाक-मजाक में दिया मुंहतोड़ जवाब

Published on

अहमदाबाद:

अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा का स्वप्निल सफर आईपीएल के 17वें सीजन में भी जारी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के इस पेसर ने 25 रन देकर तीन विकेट झटकते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। डेथ ओवर्स में मोहित की कातिलाना गेंदबाजी के बूते ही सनराइजर्स हैदराबाद 162 रन पर थम गई। जवाब में गुजरात टाइटंस ने आसानी से सिर्फ तीन विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

मजाक-मजाक में दिया जवाब
मैच के बाद जब प्राइज सेरेमनी के दौरान मोहित शर्मा अपना अवॉर्ड लेने पहुंचे तो मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री ने मोहित शर्मा की उम्र का मजाक उड़ाया, जवाब में भारतीय गेंदबाज ने जो कहा, वो आपका जीत जीत लेगा। मोहित 35 साल और 195 दिन के हो चुके मोहित शर्मा जब ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड लेने पहुंचे तो रवि शास्त्री ने उनका यह कहकर स्वागत किया कि ‘उम्र के साथ बेहतर होते जा रहे हैं’। इस पर मोहित ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मुझे यह याद दिलाने के लिए धन्यवाद सर कि मेरी उम्र बढ़ रही है।’

मोहित की अगुवाई में जीती GT
मुकाबले की बात करें तो मोहित शर्मा की अगुवाई में शानदार गेंदबाजी के बाद डेविड मिलर की 44 रन की आक्रामक पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को रविवार के पहले मुकाबले में सात विकेट से शिकस्त दी। मोहित शर्मा ने डैथ ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन किया जबकि अफगानिस्तान के स्पिनरों राशिद खान और नूर अहमद ने बीच के ओवरों में किफायती गेंदबाजी की जिसके दम पर गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट पर 162 रन पर रोक दिया। टाइटंस ने 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 168 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

धोनी के चेले हैं मोहित शर्मा
मोहित शर्मा का महेंद्र सिंह धोनी की खोज माना जाता है। मोहित कभी चेन्नई सुपरकिंग्स के लीड बोलर थे, जो काम आज दीपक चाहर करते हैं, कभी माही उनसे करवाते थे। आईपीएल 2014 में तो 23 विकेट लेकर उन्होंने पर्पल कैप हासिल की थी। 2015 में उन्हें महेंद्र सिंह धोनी ने 50 ओवर का वर्ल्ड कप खिलाया। 2015 के बाद से भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेलने वाले मोहित 2022 सीजन में गुजरात के नेट बॉलर थे, लेकिन पिछली नीलामी में कोच आशीष नेहरा ने उन पर भरोसा जताया, जिस पर वह खरे उतर रहे हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...