12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलचार गेंद पर तीन विकेट... रोहित शर्मा हुए गोल्डन डक, ट्रेंट बोल्ट...

चार गेंद पर तीन विकेट… रोहित शर्मा हुए गोल्डन डक, ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में फिर दिखाया जादू

Published on

मुंबई

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पारी के पहले ओवर में विकेट के लिए मशहूर हैं। दोनों तरफ गेंद स्विंग करवाने की क्षमता की वजह से बल्लेबाजों के लिए उन्हें शुरुआत में खेलना आसान नहीं होता है। इसका नमूना बोल्ट ने आईपीएल 2024 के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पेश किया। पारी के पहले ओवर की आखिरी दो गेंदों पर बोल्ट ने रोहित शर्मा और नमन धीर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

गोल्ड डक हुए रोहित शर्मा
वानखेड़े स्टेडियम वैसे तो बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन मानी जाती है। लेकिन शुरुआत कुछ ओवर्स में तेज गेंदबाजों के लिए काफी मदद रहती है। ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को हमेशा परेशान किया है। रोहित पारी की 5वीं गेंद पर पहली बार स्ट्राइक पर आए। बोल्ट ने आउट स्विंग डाला और रोहित इसे समझ नहीं पाए। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर की तरफ गई। संजू ने डाइव लगाकर एक हाथ से कैच लपक किया।

आईपीएल पारी के पहले ओवर में सर्वाधिक बार 2 विकेट
5 बार – ट्रेंट बोल्ट
2 बार – डेल स्टेन
2 बार – प्रवीण कुमार
2 बार – उमेश यादव

नमन धीर और ब्रेविस भी फेल
मुंबई के लिए तीसरे नंबर पर नमन धीर उतरे। इस बार ट्रेंट बोल्ट ने अंतर आती गेंद डाली। यह उनके पैड पर जाकर लगी और जोरदार अपील हुई। अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। डीआरएस में अंपायर्स कॉल की वजह से धीर भी गोल्डन डक हो गए। मुंबई ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में डेवाल्ड ब्रेविस को उतारा। दूसरे ओवर में उन्हें स्ट्राइक नहीं मिली। तीसरे ओवर में बोल्ट एक बार फिर आए। पहली गेंद पर ईशान किशन ने सिंगल लेकर उन्हें हैट्रिक से रोक दिया। लेकिन अगली ही गेंद पर ब्रेविस भी गोल्डन डक हो गए।

17वीं बार डक हुए रोहित शर्मा
रोहित शर्मा आईपीएल में 17वीं बार खाता खोले बिना आउट हुए हैं। वह लीग में सबसे ज्यादा डक होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं। रोहित के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी 17 बार डक हुए हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...