23.7 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयBRI के चंगुल में नेपाल, 14 ट्रेड रूट खोलने जा रहा चीन,...

BRI के चंगुल में नेपाल, 14 ट्रेड रूट खोलने जा रहा चीन, नेपालियों को फ्री वीजा भी देगा

Published on

काठमांडू:

भारत का पड़ोसी देश नेपाल चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के जाल में पूरी तरह फंस चुका है। इस कारण नेपाल पर चीन का कर्ज भी बढ़ता जा रहा है। लेकिन, नेपाल की पुष्प कमल दहल सरकार चीन के साथ कम्युनिस्ट-कम्युनिस्ट खेल रही है। नेपाल के पूरी तरह चीन के कब्जे में जाने के पीछे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को प्रमुख वजह माना जा रहा है। ओली घोषित तौर पर चीन के करीबी नेता हैं। उन्होंने चीन के इशारे पर कुछ दिनों पहले ही पुष्प कमल दहल की पार्टी के साथ गठबंधन कर नेपाल में नई सरकार बनाई है। नई सरकार के निर्माण के बाद नेपाल के उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों के मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ ने चीन की यात्रा की थी।

नेपाल के साथ 14 व्यापारिक मार्ग खोलेगा चीन
चीन से वापस लौटने के बाद उप प्रधानमंत्री श्रेष्ठ ने कहा कि चीन दोनों देशों के बीच पारंपरिक व्यापार मार्गों को फिर से खोलने पर सहमत हुआ है। उन्होंने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बातचीत करते हुए कहा, “चीन मौजूदा चीन-नेपाल व्यापार मार्गों में से 14 को खोलने पर सहमत हो गया है जो कोविड-19 के कारण बंद हो गए थे। मुझे उम्मीद है कि इससे सीमा क्षेत्र के करीब रहने वाले लोगों के दैनिक जीवन में आसानी होगी।” उन्होंने यह भी कहा, “नेपाल और चीन के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर नियमित रूप से चर्चा करने के लिए एक मंत्रालय-स्तरीय संयुक्त आयोग बनाने पर भी सहमति हुई है।”

नेपालियों को फ्री वीजा भी देगा चीन
श्रेष्ठ ने कहा, नेपाल में बेल्ट एंड रोड पहल के कार्यान्वयन के संबंध में भी चर्चा हुई। विदेश मंत्री के अनुसार, चीन चीन आने वाले नेपाली नागरिकों को मुफ्त वीजा प्रदान करने को लेकर भी सकारात्मक रहा है। श्रेष्ठ ने कहा, “नेपाल 2016 से नेपाल आने वाले चीनी पर्यटकों को मुफ्त वीजा प्रदान कर रहा है। मैंने उत्तरी पड़ोसी की यात्रा करने वाले नेपालियों के लिए भी इसे लागू करने का अनुरोध किया है, जिसके लिए उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।”

Latest articles

मप्र भीषण गर्मी के चपेट में, 42 जिलों में लू का अलर्ट, नौगांव-खजुराहो प्रदेश के सबसे गर्म

भोपाल। नौतपा शुरू होने में अभी दो दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही...

केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में हडको ने एमपी टाइगर फाउंडेशन को सौंपे 20 मोटरसाइकिल एवं 1 रेस्क्यू ट्रक

भोपाल। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...