12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलदान पर 'सुपरमैन' बने शिमरोन हेटमायर, हवा में उड़कर पकड़ा करिश्माई कैच...

दान पर ‘सुपरमैन’ बने शिमरोन हेटमायर, हवा में उड़कर पकड़ा करिश्माई कैच तो कप्तान संजू भी हो गए फैन

Published on

मुंबई:

आईपीएल 2024 का 14वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरआर के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जोकि काफी असरदार साबित हुआ। राजस्थान रॉयल्स की कातिलाना गेंदबाजी के सामने मुंबई के बल्लेबाज ढेर हो गए। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 9 विकेट पर 125 रन ही बना पाई। वहीं एमआई की पारी के दौरान राजस्थान रॉयल्स के फील्डर शिमरोन हेटमायर ने हवा में उड़कर गजब का कैच पकड़ा। कैच की वीडियो खुद इंडियन प्रीमियर लीग के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई है।

मैदान पर सुपरमैन बने शिमरोन हेटमायर
दरअसल, मुंबई इंडियंस की पारी का 12वां ओवर राजस्थान रॉयल्स की तरफ से तेज गेंदबाज आवेश खान डाल रहे थे। आवेश खान के ओवर की पहली गेंद पर पीयूष चावला स्ट्राइक पर थे।चावला को आवेश ने गुड लेंथ पर गेंद डाली, जिसको पीयूष चावला ने कट किया और कुछ रन बटोरने की कोशिश की। हालांकि वह गेंद को नीचे नहीं रख पाए। ऐसे में 30 यार्ड सर्कल में खड़े शिमरोन हेटमायर ने हवा में शानदार छलांग लगाते हुए अपने पास से निकल रही गेंद को लपक लिया। उनका यह शानदार कैच देख कप्तान संजू सैमसन भी काफी ज्यादा खुश नजर आए। वो उनकी पीठ पर भी चढ़ गए थे।

शिमरोन हेटमायर का आईपीएल करियर
शिमरोन हेटमायर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 2019 में इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था।। जब से अब तक उन्होंने कुल 62 मैच आईपीएल में खेले हैं, इस दौरान शिमरोन हेटमायर ने 151 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 1149 रन बनाए हैं। उनका औसत आईपीएल में 31 का है। हेटमायर का नाम इस टूर्नामेंट में 4 अर्धशतक हैं। उनका बेस्ट इंडिविजुअल स्कोर 75 रन है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...