8.3 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeराज्यपटना HC से केके पाठक के विभाग को बड़ा झटका, सक्षमता परीक्षा...

पटना HC से केके पाठक के विभाग को बड़ा झटका, सक्षमता परीक्षा में फेल होने पर भी नहीं जाएगी शिक्षकों की नौकरी

Published on

पटना:

पटना हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा है कि सक्षमता परीक्षा में फेल होने पर भी नियोजित शिक्षकों को हटाया नहीं जाएगा। यह फैसला राज्य के साढ़े तीन लाख से अधिक नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ी राहत है, जो लंबे समय से अपनी सेवाओं को स्थायी करने और राज्यकर्मी का दर्जा पाने की मांग कर रहे थे।

बिहार शिक्षा विभाग को झटका
दरअसल, पटना हाईकोर्ट ने बिहार शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए नियम 4 के प्रावधान को समाप्त कर दिया है, जिसके तहत सक्षमता परीक्षा में फेल होने वाले शिक्षकों को हटाया जा सकता था। कोर्ट ने कहा कि शिक्षकों को हटाने का यह नियम मनमाना और अनुचित है। कोर्ट ने यह भी कहा कि शिक्षकों को उनके पद पर बने रहने का अधिकार है, भले ही वे सक्षमता परीक्षा में फेल हो जाएं।

नियोजित शिक्षकों में खुशी की लहर
वहीं, नियोजित शिक्षकों ने हाईकोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। शिक्षकों का कहना है कि यह फैसला उनके लिए न्याय की जीत है।नियोजित शिक्षकों ने कहा कि वे लंबे समय से इस फैसले का इंतजार कर रहे थे। हालांकि अभी तक बिहार सरकार ने हाईकोर्ट के इस फैसले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, यह माना जा रहा है कि सरकार इस फैसले को चुनौती दे सकती है।

क्या था पूरा मामला
बिहार में शिक्षकों की बड़ी संख्या में भर्ती के बाद, राज्य के तीन लाख से अधिक नियोजित शिक्षकों ने BPSC पास शिक्षकों की तरह ही राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग की थी। इसके जवाब में राज्य सरकार ने तय किया कि नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाएगा, लेकिन उन्हें शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा पास करनी होगी। अगर पास नहीं करेंगे तो उनको नौकरी से हटाया भी जा सकता है। शिक्षा विभाग के इसी फैसले के विरोध में टीचक हाई कोर्ट चले गए थे।

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...