12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमंदिरों पर हमले के बाद क्या एक्शन लिया गया? भारतीय-अमेरिकी सांसदों ने...

मंदिरों पर हमले के बाद क्या एक्शन लिया गया? भारतीय-अमेरिकी सांसदों ने मांगी रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

हालिया समय में अमेरिका में मंदिरों पर हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं. इस बीच पांच भारतीय अमेरिकी सांसदों ने रिपोर्ट मांगी है. सांसदों ने पूछा है कि मंदिरों पर हमलों के बाद जांच कहां तक पहुंची? और स्थानीय एजेंसियां और एफबीआई ने क्या किया? इन भारतीय-अमेरिकी सांसदों का कहना है कि न्यूयॉर्क से कैलिफोर्निया तक मंदिरों पर हमलों की घटनाओं ने हिंदू अमेरिकियों के बीच डर बढ़ा दिया है. उनका कहना है कि हाल के समय में मंदिरों को खालिस्तान समर्थकों ने टारगेट किया है.

इन सांसदों में प्रमिला जयपाल, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति, श्री थानेदार और ऐमी बेरा शामिल हैं. इन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस को लेटर लिखकर मंदिरों पर हमलों को लेकर ब्रीफिंग मांगी है.इस लेटर में उन्होंने लिखा है कि भारतीय-अमेरिकी समुदायों ने चिंता व्यक्ति की है कि मंदिरों को निशाना बनाने वाले संदिग्धों के खिलाफ कोई सुराग नहीं है, जिससे लोग डर में जी रहे हैं. इसमें उन्होंने ये भी कहा है कि सभी लोगों की समान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संघीय स्तर पर निगरानी जरूरी है.

सांसदों ने आगे इस बात पर भी जोर दिया कि घटनाओं की टाइमिंग और उनके पीछे की मंशा ने परेशान करने वाले सवाल खड़े कर दिए हैं. इन पांचों सांसदों ने लिखा है कि अमेरिका में सभी धार्मिक, जातीय, नस्लीय और अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत का मुकाबला करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए.

दरअसल, कुछ महीनों में अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हमले बढ़ गए हैं. इसी साल जनवरी में कैलिफोर्निया के एक मंदिर को खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया था. खालिस्तानी समर्थकों ने मंदिर में तोड़फोड़ की थी और वहां आपत्तिजनक नारे भी लिख दिए थे. इस घटना से कुछ हफ्ते पहले नेवार्क में भी एक मंदिर में इसी तरह का हमला हुआ था.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...