12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमहाशक्तिशाली भूकंप में भी नापाक हरकत से बाज नहीं आया चीन, ताइवान...

महाशक्तिशाली भूकंप में भी नापाक हरकत से बाज नहीं आया चीन, ताइवान के पास भेजे 30 फाइटर जेट, युद्धपोत

Published on

ताइपे:

ताइवान में बुधवार की सुबह भूकंप के खतरनाक झटके लगे हैं। लेकिन इस दौरान भी चीन अपनी आक्रामकता दिखाने में पीछे नहीं रहा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सीमा के करीब 30 से ज्यादा चीनी युद्धक विमान और 9 नौसेना के जहाज का पता चला है। भूकंप आने के एक घंटे बाद ताइवान ने यह दावा किया है। 24 घंटे की अवधि में द्वीप के करीब इतने विमान इस साल के सबसे ज्यादा हैं। चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है। चीन कहता रहा है कि वह ताइवान को अपने नियंत्रण में ले लेगा। भले ही इसके लिए बल प्रयोग क्यों न करना पड़े।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 20 विमान ने द्वीप के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) को पार किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर इससे जुड़े एक पोस्ट में लिखा, ‘आज सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास चीनी सेना के 30 विमान और नेवी के 9 जहाजों का पता लगाया गया। 20 विमान ताइवान की उत्तरी, मध्य रेखा और AIDZ में प्रवेश कर गए। ताइवान सैन्य बल ने स्थिति की निगरानी की और जवाब देने के लिए उचित बल तैनात किया।’

घुसपैठ पर चुप है चीन
चीन ने अभी तक ताइवान के दावे का जवाब नहीं दिया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कथित तौर पर ताइवान के पास जहाजों के वीडियो पोस्ट किए हैं। नवभारत टाइम्स इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। इससे एक दिन पहले ताइवान ने अपनी सीमा के करीब चीन की एक सैटेलाइट लॉन्च का भी पता लगाया था। पिछले महीने ताइवान ने द्वीप के करीब 36 चीनी युद्ध विमानों का पता लगाया था। यह इस साल विमानों की सबसे ज्यादा संख्या है। घुसपैठ में बढ़ोतरी को एक्सपर्ट्स ग्रे जोन कार्रवाई कहते हैं। यह ऐसी चालें हैं जो पूर्ण युद्ध से कम होती हैं।

ताइवान के करीब घुसपैठ करता चीन
साल 2016 में राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के चुनाव जीतने के बाद घुसपैठ में तेजी आई है। उन्होंने ताइवान को पहले ही स्वतंत्र माना है, जिसे चीन पूरी तरह नकारता है। चीन लगभग हर रोज ताइवान के करीब उकसाने वाली कार्रवाई करता है। इसके अलावा वह युद्धक विमान और नौसैनिक जहाज तैनात करता है। ताइवान में बुधवार की सुबह 25 साल में सबसे ताकतवर भूकंप आया है। इस भूकंप के कारण 4 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...