12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया के सबसे खुशहाल देश में 12 साल के बच्चे ने क्लासरूम...

दुनिया के सबसे खुशहाल देश में 12 साल के बच्चे ने क्लासरूम में की ताबड़तोड़ फायरिंग

Published on

नई दिल्ली,

अच्छी नौकरी, शानदार घर, स्वादिष्ट भोजन और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं… आमतौर पर यदि किसी को यह सभी सुविधाएं मिल रही हैं तो उसके जीवन को खुशहाल माना जाता है. पिछले 7 सालों से फिनलैंड को दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना जाता है. इसका कारण भी यही है कि यहां भ्रष्टाचार बेहद कम है. कम इनकम इनइक्वलिटी के साथ-साथ हाई सोशल सपोर्ट भी है.

फिनलैंड में रहने वाले लोगों को फैसले लेने की आजादी भी है. लेकिन इसके बाद भी एक ताजा घटना ने यहां के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. दरअसल, दुनिया के सबसे खुशहाल देश यानी की फिनलैंड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 12 साल के बच्चे ने क्लासरूम में ताबड़तोड़ फायरिंग की. घटना में एक शख्स की मौत होने के साथ ही दो नाबालिग छात्र घायल भी हो गए. आरोपी अपने रिश्तेदार की गन लेकर स्कूल पहुंचा था.

स्कूल में पढ़ते हैं 800 छात्र
ताजा वारदात ने बेहद शांत माने जाने वाले फिनलैंड के लोगों को डराकर रख दिया है. गोलीबारी की यह घटना फिनलैंड के हेलसिंकी के वंता में स्थित एक प्राइमरी स्कूल में हुई है. जिस स्कूल में यह वारदात हुई, वहां पहली से आठवीं कक्षा तक करीब 800 छात्र पढ़ते हैं. इस स्कूल में 90 कर्मचारियों का स्टाफ भी है.

पुलिस ने लोगों से की ये अपील
घटना के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है. आसपास मौजूद लोगों को इलाके से दूर और घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह अजनबियों के लिए दरवाजा ना खोलें.

आरोपी को लौटते समय किया अरेस्ट
पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र बंदूक लेकर वापस जा रहा था. इस दौरान ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. फिनलैंड की गृह मंत्री मारी रैनटेनन ने कहा कि दिन की शुरुआत चौंकाने वाली थी. हम केवल उस दर्द और चिंता की कल्पना कर सकते हैं, जो कई परिवार इस समय अनुभव कर रहे हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...