12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतीन दिन तक छाया रहेगा अंधेरा... जिंदा नास्त्रेदमस की भविष्यावाणी हुई 'सच',...

तीन दिन तक छाया रहेगा अंधेरा… जिंदा नास्त्रेदमस की भविष्यावाणी हुई ‘सच’, सूर्य को लेकर कही थी बड़ी बात

Published on

वॉशिंगटन:

हर किसी को यह जानने में दिलचस्पी होती है कि आखिर भविष्य में क्या होने वाला है। फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने सदियों पहले ही कई भविष्यवाणी की थी। अब ‘जिंदा नास्त्रेदमस’ के नाम से मशहूर एथोस सैलोम ने भविष्य की झलक दी है। ब्राजील के रहने वाले एथोस का दावा है कि उनकी भविष्यवाणी पहले सच होती रही है। 2024 में आगे क्या होने वाला है, इससे जुड़ी भविष्यवाणी उन्होंने की है। 2024 को लेकर उन्होंने कहा कि यह एलियन, रोबोट विद्रोह और वैश्विक तबाही के साथ मानव इतिहास में एक नए अध्यया का वर्ष होगा। लेकिन उन्होंने कई आशा भी जताई।

उनका दावा है कि कोरोना वायरस महामारी, विश्व कप फाइनल, यूक्रेन पर हमला और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत की भविष्यवाणी उन्होंने पहले कर दी थी। उन्होंने 2024 के लिए एक भविष्यवाणी में कहा था कि ‘तीन दिन का अंधकार’ होगा। अब सवाल है कि क्या यह पूरा हो गया है? डेलीस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक एथोस ने 2023 में कहा था कि सौर ज्वाला पृथ्वी से टकराएंगी। एक कोरोनल मास इजेक्शन (CME) हमारी ओर आ रहा है।

पृथ्वी से टकराया सौर तूफान
चुंबकीय क्षेत्र और प्लाज्मा द्रव्यमान का सूर्य से निकलना CME होता है। हालांकि ऐसा हर कुछ दिनों मेंहोता है, लेकिन इनका पृथ्वी पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है। हालांकि 24 मार्च को वैज्ञानिकों की ओर से सूर्य से एक ‘एक्स-क्लास’ कोरोनल मास इजेक्शन दर्ज किया गया था। 2017 के बाद यह सबसे बड़ा सौर तूफान माना जा रहा है। इसके प्रभाव को अभी तक पूरी तरह नहीं मापा गया है। लेकिन सोलेम के अनुमान के मुताबिक सौर विस्फोट तीन दिनों तक घने अंधेरे में रहेगा। 8 अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, इस दौरान सूर्य की परछाई अमेरिका में अंधेरा कर देगी। उनकी भविष्यवाणी और ग्रहण को भी जोड़ा जा रहा है।

क्या की है भविष्यवाणी?
नास्त्रेदमस फ्रांस के भविष्यवक्ता थे। माना जाता है कि उन्होंने हिटलर के उदय, लंदन की आग, जॉन एफ कैनेडी की हत्या और 9/11 हमलों की भविष्यवाणी की थी। सैलोम उन्हीं के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। एथोस के दावे के मुताबिक अगले साल अंतरिक्ष से एक उल्कापिंड सुरक्षित रूप से धरती पर लैंड करेगा। उनका यह भी दावा है कि एआई जागृत हो जाएगा। जिससे मशीन इंसानों के खिलाफ विद्रोह कर देंगी। वहीं तीसरे विश्वयुद्ध को लेकर उनका कहना है कि दक्षिण चीन सागर से यह शुरू हो सकती है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...