12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलवाह गिल वाह... ताबड़तोड़ नाबाद 89 रन, सिर्फ दो शॉट से चूक...

वाह गिल वाह… ताबड़तोड़ नाबाद 89 रन, सिर्फ दो शॉट से चूक गए सीजन का पहला शतक

Published on

अहमदाबाद:

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन ने आंधी-तूफान मचा दिया। शुभमन ने पंजाब के खिलाफ धुआंधार बैटिंग करते हुए 48 गेंद में 89 रन बनाकर नाबाद रहे। इस सीजन किसी भी बल्लेबाज के द्वारा बनाया गया यह सबसे बड़ा स्कोर है।अपनी इस पारी में गिल ने 6 चौके 4 छक्के भी लगाए। टीम के लिए पारी का आगाज करने उतरे शुभमन की शुरुआत हालांकि धीमी रही थी। उन्होंने 31 गेंद में अपना पचासा पूरा किया था, लेकिन जैसे ही उनका अर्धशतक पूरा हुआ उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों की गर्मी उतार कर रख दी।

शुभमन गिल की इस धमाकेदार बैटिंग से ही गुजरात टाइटंस की टीम ने पंजाब के सामने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शुभमन के अलावा गुजरात के लिए पारी में साईं सुदर्शन ने 19 गेंद में 33 रनों की पारी खेली इसके अलावा केन विलियमसन ने 26 जबकि अंत में राहुल तेवतिया ने 8 गेंद में 23 रन कूट दिए।

चौथे शतक से चूके शुभमन
पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में अगर शुभमन गिल अपना शतक पूरा करते तो इस लीग में उनका यह चौथा शतक होता। फिफ्टी पूरा करने के बाद शुभमन तेजी से अपने शतक की तरफ बढ़े थे। फिफ्टी के बाद शुभमन ने सिर्फ 17 गेंद में 39 रन बनाए।

टॉस हारने के बाद पंजाब ने चुनी थी बॉलिंग
गुजरात के खिलाफ इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पंजाब की तरफ से गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और हर्षल पटेल सबसे ज्यादा महंगे साबित रहे। इन दोनों ही गेंदबाजों ने अपने स्पेल में 44-44 रन खर्च किए। वहीं विकेट के मामले में रबाडा को दो सफलता हासिल हुई जबकि हर्षल ने एक विकेट लिए। इसके अलावा हरप्रीत बरार के खाते में भी एक सफलता आई।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...