11.3 C
London
Monday, March 2, 2026
Homeराज्यआधी रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा युवक, रंगे हाथ पकड़े...

आधी रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा युवक, रंगे हाथ पकड़े गए, फिर जो हुआ वह सपने में भी नहीं सोचा था

Published on

गोरखपुर

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। इसी बीच घर वालों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। थाने को सूचना दी गई। दोनों परिवारों के लोगों के बीच काफी कहासुनी होने के बाद समझौता हुआ। अंतत: दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए।

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गांव के युवक का ननिहाल सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में है। यहां वह अक्सर आता-जाता रहता है। इसी दौरान गांव की दूसरी बिरादरी की किसी युवती से उसे प्रेम हो गया। गुरुवार की रात युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। इस बीच युवती के परिजनों को पता चल गया। उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो दोनों रंगे हाथ पकड़े गए। पुलिस को बुलाया गया। रात में ही पुलिस युवक को थाने लेकर चली आई।

कोर्ट मैरिज के लिए हुए राजी
सुबह थाने में दिन भर दोनों पक्षों के बीच बातचीत होती रही। अंत में दोनों के बालिग होने के कारण स्वजनों ने शादी कराने की रजामंदी दे दी है। तय हुआ है कि प्रेमी युगल की शादी जल्द ही कोर्ट में कराई जाएगी।

अंतर्जातीय विवाह बनेगा मिसाल
एसएचओ गीडा ने बताया कि युवक और युवती के परिजनों के समझौता कर लेने के बाद युवक को भी छोड़ दिया गया है। दोनों के स्वजन पंचायत के बाद राजी हो गए हैं। कोर्ट में शादी कराने का फैसला लिया गया। परिजनों की रजामंदी और आपसी समझौते की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आपसी समझ से लोग यदि अंतर्जातीय विवाह करने को राजी हो जाए तो कई प्रकार की भ्रांतियां मिट सकती हैं और विवाद भी बढ़ने से टल जाएगा। वहीं, दोनों प्रेमी युगल आगे अपना सफल और खुशनुमा जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

Latest articles

नागपुर में फैक्ट्री ब्लास्ट 17कर्मचारियों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रावलंगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी में रविवार सुबह...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

More like this

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...