12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलसनराइजर्स हैदराबाद के किले को नहीं भेद पाए चेन्नई के किंग्स, लगातार...

सनराइजर्स हैदराबाद के किले को नहीं भेद पाए चेन्नई के किंग्स, लगातार दूसरे मैच में मिली हार

Published on

हैदराबाद

हैदराबाद के राजीव गांघी क्रिकेट स्टेडियम में आज यानी 5 अप्रैल को आईपीएल 2024 में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से था। इस मैच में चेन्नई की टीम सनराइजर्स के सामने बिल्कुल फींकी नजर आई। एसआरएच ने एकतरफा यह मैच इतने विकेट से जीत लिया। टॉस गंवाकर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 165 रन बनाए। 166 रन का टारगेट हैदराबाद ने बड़ी आसानी के साथ 18.1 ओवर में 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। चेन्नई की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही काफी साधारण नजर आई।

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का स्कोरकार्ड (166/4, 18.1 ओवर)

बल्लेबाज रन गेंदबाज विकेट पतन
अभिषेक शर्मा 37 दीपक चाहर 1-46
ट्रेविस हेड 31 महीश तीक्ष्णा 2-106
एडेन मार्करम 50 मोईन अली 3-132
शाहबाज अहमद 18 मोईन अली 4-141

अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा चेन्नई
दरअसल, 166 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में ही शर्मा जी चेन्नई से मैच काफी दूर ले गए थे। उन्होंने 308 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए महज 12 गेंदों में 37 रन बनाए। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 2 चौके और 4 छक्के भी जड़े। अभिषेक के अलावा एडन मार्करम ने भी 36 गेंद में 138 के स्ट्राइक रेट से 50 रन की अच्छी पारी खेली। वहीं ट्रेविस हेड ने भी 31 रन बनाए। वहीं विनिंग शॉट नीतीश कुमार के बल्ले से निकला। बात करें चेन्नई सुपर किंग्स की तो, उनकी तरफ से इंग्लिश स्पिनर मोईन अली ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। इसके अलावा दीपक चाहर और महीश तीक्षणा को भी 1-1 सफलता मिली।

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का स्कोरकॉर्ड (165/5, 20 ओवर)

बल्लेबाज रन गेंदबाज विकेट पतन
रचिन रवींद्र 12 भुवनेश्वर कुमार 1-25
ऋतुराज गायकवाड़ 26 शाहबाज अहमद 2-54
शिवम दुबे 45 पैट कमिंस 3-119
अजिंक्य रहाणे 35 जयदेव उनादकट 4-127
डेरिल मिचेल 13 टी. नटराजन 5-160

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...