12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलखत्म हुआ 5 साल का इंतजार, विराट कोहली ने ठोका आईपीएल का...

खत्म हुआ 5 साल का इंतजार, विराट कोहली ने ठोका आईपीएल का 8वां शतक

Published on

जयपुर:

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 19वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 67 गेंद में अपना शतक पूरा किया। आईपीएल करियर में विराट कोहली का यह 8वां शतक है। विराट कोहली इससे पहले 7वां शतक 2019 में केकेआर के खिलाफ लगाया था।वहीं 17वें सीजन में यह किसी भी बल्लेबाज के द्वारा लगाया पहला शतक है। अपनी इस नाबाद शतकीय पारी में विराट ने 9 चौके और 4 छक्के भी लगाए। राजस्थान के खिलाफ के खिलाफ इस मुकाबले में आरसीबी की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी थी। फाफ डुप्लेसिस के साथ पारी का आगाज करने उतरे विराट कोहली ने शुरुआत से अपना हाथ खोल लिया और ताबड़तोड़ बैटिंग से राजस्थान के गेंदबाजों को पूरी तरह से दहला दिया।

इस दौरान विराट कोहली ने कप्तान फाफ डुप्लेसिस के साथ मिलकर 100 से अधिक की ओपनिंग पार्टनरशिप की। आईपीएल के इस 17वें सीजन में पहली बार किसी टीम के ओपनर्स के बीच 100 या इसके अधिक रनों की साझेदारी हुई है।

आरसीबी का पहला विकेट 125 रन के स्कोर पर गिरा था
राजस्थान के खिलाफ इस मुकाबले में आरसीबी के ओपनर बल्लेबाज विराट और डुप्लेसिस ने विध्वंस शुरुआत की, लेकिन इस दौरान राजस्थान के फील्डरों तीन-तीन कैच टपाए। हालांकि, टीम को पहली सफलता युजवेंद्र चहल की गेंद पर 14 ओवर में 125 रन के स्कोर पर मिला जोस बटलर ने लंबी दौड़ लगाते हुए बाउंड्री लाइन के पास डुप्लेसिस का बेहतरीन कैच लपका। डुप्लेसिस आरसीबी के लिए 33 गेंद में 44 रनों की पारी खेली।

विराट कोहली ने नाबाद 113 रन
राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली 72 गेंद में 113 रन बनाकर नाबाद पवेलियन वापस लौटे। विराट ने अपनी इस पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। विराट कोहली की इस दमदार पारी से आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन का स्कोर खड़ा किया।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...